विज्ञापन

कैलाश खेर ने गाया था स्टार प्लस के इस सीरियल का टाइटल ट्रैक, हर्षद चोपड़ा को बनाया स्टार, एक्ट्रेस हुई गायब

एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बना ये शो 14 जून 2010 को शुरू हुआ था. इसका टाइटल ट्रैक अपनी सूफी शैली और इमोशनल लिरिक्स की वजह से आज भी टीवी की दुनिया के सबसे यादगार टाइटल सॉन्ग्स में गिना जाता है.

कैलाश खेर ने गाया था स्टार प्लस के इस सीरियल का टाइटल ट्रैक, हर्षद चोपड़ा को बनाया स्टार, एक्ट्रेस हुई गायब
कैलाश खेर का गाया ये टाइटल ट्रैक आज भी हिट! क्या आपने सुना
नई दिल्ली:

एक वक्त था जब स्टार प्लस का शो 'तेरे लिए' शुरू होते ही लाखों दर्शक टीवी के सामने बैठ जाते थे. अनुराग और तानी की प्रेम कहानी जितनी पसंद की गई, उतना ही लोकप्रिय हुआ इसका सूफियाना टाइटल ट्रैक. इस गाने को मशहूर सिंगर कैलाश खेर ने हिमानी कपूर के साथ आवाज दी थी. इस शो ने हर्षद चोपड़ा के करियर को नई ऊंचाई दी, जबकि इसकी लीड एक्ट्रेस अनुप्रिया कपूर कुछ साल बाद छोटे पर्दे से लगभग गायब सी हो गईं. 'तेरे लिए' का टाइटल ट्रैक अपनी सूफी शैली और इमोशनल लिरिक्स की वजह से आज भी टीवी की दुनिया के सबसे यादगार टाइटल सॉन्ग्स में गिना जाता है. इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस टाइटल ट्रैक के लिए कैलाश खेर को इंडियन टेली अवॉर्ड्स और इंडियन टेलीविजन एकेडमी (ITA) अवॉर्ड्स में सम्मानित किया गया था.

हर्षद चोपड़ा के करियर का बड़ा टर्निंग पॉइंट

हालांकि हर्षद चोपड़ा इससे पहले 'किस देश में है मेरा दिल' से लोकप्रिय हो चुके थे, लेकिन 'तेरे लिए' में अनुराग गांगुली के किरदार ने उन्हें टीवी के सबसे पॉपुलर एक्टर्स में शामिल कर दिया. इस रोल के लिए उन्हें कई अवॉर्ड भी मिले और इसके बाद उनके करियर को नई रफ्तार मिली. बाद के वर्षों में उन्होंने 'बेपनाह' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' जैसे सफल शोज में भी मुख्य भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ें- राजीव खंडेलवाल की वाइफ होती हैं सुबह-सुबह की पति की इस आदत से परेशान, कहीं तो होगा के सूजल ने बताया

शो अचानक क्यों बंद हो गया?

एकता कपूर और शोभा कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बना 'तेरे लिए' 14 जून 2010 को शुरू हुआ था. शो को अच्छी TRP मिली, लेकिन करीब 10 महीने बाद 2 अप्रैल 2011 को इसका प्रसारण अचानक खत्म हो गया. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, चैनल और प्रोडक्शन हाउस के बीच मतभेदों की वजह से शो को समय से पहले बंद करना पड़ा.

अब कहां हैं अनुप्रिया कपूर?

'तेरे लिए' से टीवी पर पहचान बनाने वाली अनुप्रिया कपूर बाद में 'ये है आशिकी', 'वॉरियर हाई', 'भाग्यलक्ष्मी' और 'लाल इश्क' जैसे शोज में भी नजर आईं. हालांकि 2018 के बाद उन्होंने किसी नए टीवी शो में काम नहीं किया. इन दिनों वह लाइमलाइट से दूर रहते हुए अपने बेकिंग बिजनेस 'Lylac Bake Shop' पर फोकस कर रही हैं और सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं.

ये भी पढे़ं- 6 एपिसोड की थ्रिलर कॉमेडी ने रचा जियो हॉटस्टार पर इतिहास, बनीं अब तक की सबसे ज्यादा देखा जाने वाली सीरीज, ठुकरा के मेरा प्यार को पछाड़ा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tere Lie, Kailash Kher, Harshad Chopra, Tv News, Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com