12 मार्च से लॉस एंजेलिस के डॉली थिएटर में 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर का आयोजन होने जा रहा है. ऑस्कर में भारत के लिए यह साल काफी अहम है. एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर मूवी 'RRR' का हिट डांस ट्रैक ‘नाटू नाटू' ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में नंबर वन पोजिशन बनाए हुए है. शौनक सेन की ‘ऑल दैट ब्रीथ्स' डॉक्यूमेंट्री फीचर अवार्ड के लिए नॉमिनेटेड है. वहीं, गुनीत मोंगा की ‘एलिफेंट व्हिस्परर्स' डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट कैटेगरी में कंपीट कर रही है. इतिहास की बात करें तो अब तक के सफर में 5 भारतीयों ने ऑस्कर जीतकर भारत का मान बढ़ाया है. आइए जानते हैं..
भानु अथैया (Bhanu Athaiya)
ऑस्कर जीतने वाले पहले भारतीय थे कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया, जिन्होने साल 1983 में आई फिल्म' गांधी' के लिए जॉन मोलो के साथ मिलकर कॉस्ट्यूम डिजाइन किया था. इस कैटेगरी में उन्हें यह सम्मान मिला था.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
सत्यजीत रे (Satyajit Ray)
1991 में दिग्गज फिल्ममेकर सत्यजीत रे दूसरे भारतीय थे, जिन्हें ऑस्कर अवार्ड से सम्मानित किया गया. उन्हें ‘ऑनरेरी लाइफटाइम अचीवमेंट'का ऑस्कर अवार्ड दिया गया था. हालांकि अवार्ड लेने वह ऑस्कर सेरेमनी का हिस्सा नहीं बन पाए थे, जिसके बाद उनके पास कोलकाता इस अवार्ड को भिजवाया गया. सिनेमा में उनका अमूल्य योगदान रहा है.
रेसुल पोकुट्टी (Resul Pookutty)
साल 2008 में आई फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर' के लिए ‘बेस्ट साउंड मिक्सिंग' कैटेगरी का ऑस्कर रेसुल पोक्कुट्टी को दिया गया था. इस फिल्म ने तीन ऑस्कर अवार्ड अपने नाम किए.
एआर रहमान (AR Rahman)
फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर' (Slumdog Millionaire) में ही दूसरा अवार्ड मिला था म्यूजिक और सॉन्ग देने वाले एआर रहमान को. उन्हें बेस्ट म्यूजिक कैटगरी में ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. इस फिल्म का पॉपुलर गाना 'जय हो' को एआर रहमान ने ही गाया था.
गुलजार (Gulzar)
फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर' में ‘जय हो' सॉन्ग के गीतकार गुलजार को फिल्म का तीसरा ऑस्कर अवार्ड मिला था. ऑस्कर सेरेमनी में वह नहीं पहुंच पाए थे, जिसके बाद यह अवार्ड उनकी टीम ने लिया था
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं