विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2022

मीडिया ने 'लाइगर' स्टार विजय देवेराकोंडा से पूछा, 'होर की हाल चाल', तो एक्टर ने पंजाबी में यूं दिया जवाब...Video

 साउथ के सुपरस्टार विजय देवेराकोंडा का एक्शन और रोमांटिक अवतार तो आपने कई बार देखा होगा, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका देसी अंदाज छाया हुआ है. 

मीडिया ने 'लाइगर' स्टार विजय देवेराकोंडा से पूछा, 'होर की हाल चाल', तो एक्टर ने पंजाबी में यूं दिया जवाब...Video
विजय देवेराकोंडा का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

साउथ सुपरस्टार विजय देवेराकोंडा और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इस समय अपनी पहली पैन इंडिया फिल्म 'लाइगर' को लेकर काफी ज्यादा सुर्खियों बटोर रहे हैं. खास बात ये है कि इस फिल्म से जहां एक तरफ विजय देवेराकोंडा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं, वहीं अनन्या पांडे साउथ इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत करने जा रही हैं. दोनों की अपकमिंग फिल्म को रिलीज होने में अभी 2 हफ्ते का वक्त बाकी है. ये सपोर्ट एक्शन ड्रामा फिल्म इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर विजय देवेराकोंडा और अनन्या पांडे भी इन दिनों जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं. इस बीच विजय देवेराकोंडा का एक ऐसा देसी अंदाज देखने को मिला, जिसे देखकर आपका भी दिल खुश हो जाएगा.

साउथ के सुपरस्टार विजय देवेराकोंडा का एक्शन और रोमांटिक अवतार तो आपने कई बार देखा होगा, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर उनका देसी अंदाज छाया हुआ है. यकीनन विजय के इस देसी पंजाबी अवतार से आपको प्यार हो जाएगा. दरअसल फिल्म प्रमोशन के दौरान जब मीडिया ने उनसे पूछा कि आप पंजाबी बोल लेते हैं तो विजय ने जवाब देते हुए कहा, 'आती तो नहीं लेकिन सीखना है'. इसी बीच अनन्या पांडे की पीछे से आवाज आती है. वे कहती हैं, 'मैं चाहती हूं कि ये जरूर पंजाबी सीखें'. बस फिर क्या था! विजय मीडिया से ही पंजाबी सीखने लगते हैं. 

वायरल हो रहे इस वीडियो में पहले विजय देवेराकोंडा पंजाबी में कहते हुए दिखाई देते हैं, 'होर की हाल चाल है, मैं वदिया तू दस'. यह बोलने के बाद विजय मीडिया से बोलते हैं कि मुझे थोड़ा वॉइस माड्यूलेशन भी सिखाइए, जिसके बाद अनन्या उन्हें पंजाबी स्टाइल में पंजाबी बोलना सिखाती हैं और विजय उन्हें उसी तरह कॉपी करते हुए देखे जा सकते हैं. बिल्कुल पंजाबी स्टाइल में पंजाबी बोलने के बाद विजय कहते हैं कि शाम को आप देखना मैं पंजाबी में ही बात करूंगा. विजय की इस सादगी और देसी अंदाज पर फैन्स फिदा हो गए हैं. 

 फैंस बोले- ही इज़ सुपर क्यूट 

 इंसटैंटबॉलिवुड के ऑफिशियल इंस्टा हैंडल से विजय देवरकोंडा का ये पंजाबी स्टाइल वीडियो शेयर किया गया है. हमेशा की तरह इस वीडियो में भी विजय देवरकोंडा बहुत ही हैंडसम और डेशिंग लग रहे हैं. उन्होंने व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा और व्हाइट जैकेट पहन रखा है.  विजय का यह देसी अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. एक फैन ने कमेंट बॉक्स पर लिखा, 'ये  बहुत क्यूट है यार ना कोई ईगो है ना कोई एटीट्यूट'. वहीं एक और ने लिखा, ही इज़ सुपर क्यूट'. वहीं एक और ने लिखा, ऐसा लग रहा है एलेक्सा बोल रही है. आपको बता दें कि, विजय देवरकोंडा स्टारर लिगर, मोस्ट अवेटेड इंडियन फिल्म्स में से एक है, जो 25 अगस्त को रिलीज हो रही है. अपनी इस अपकमिंग फिल्म में विजय देवरकोंडा किकबॉक्सर की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे. अनन्या पांडे ने महिला प्रधान भूमिका निभाई है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vijay Deverakonda, Vijay Deverakonda Viral Video, Liger Movie, Liger Promotion, Vijay Deverakonda Speaking In Punjabi, Ananya Panday, Liger Release Date, Liger Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com