विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2015

जानिए कैटरीना क्यों खफा हो गईं सिद्धार्थ मल्होत्रा से

Also Read in
जानिए कैटरीना क्यों खफा हो गईं सिद्धार्थ मल्होत्रा से
फाइल फोटो
मुंबई: खबर है कि कैटरीना कैफ़ थोड़ी खफ़ा हो गई हैं अपने हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा से, जिनके साथ वे एक फिल्म में काम कर रही हैं। निर्देशक नित्या मल्होत्रा की फिल्म में कैटरीना के अपोजिट सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे, जो कि कैटरीना से काफी जूनियर हैं।

दरअसल कैटरीना की नाराज़गी इसलिए है क्योंकि एक इंटरव्यू के दौरान जब सिद्धार्थ से पूछा गया की कैटरीना के साथ काम करने में आपको कैसा लग रहा है, तो सिद्धार्थ ने उसका जवाब दिया कि "मैंने कॉलेज के दिनों में उनकी फिल्में देखी हैं और मुझे उम्मीद है कि परदे पर मैं उनसे जूनियर नहीं लगूंगा।"

खबरों के अनुसार सिद्धार्थ का यह बयान कैटरीना को अच्छा नहीं लगा और वह थोड़ी नाराज़ हो गईं, क्योंकि इन दिनों थोड़ी अलग प्रकार की जोड़ियां परदे पर बन रही हैं। करीना कपूर के साथ अर्जुन कपूर की जोड़ी बनने जा रही है फिल्म 'की एंड का' में। प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी बन चुकी है रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'गुंडे' में। यहां तक कि फिल्म 'फ़ितूर' में कैटरीना के साथ आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी बनने जा रही है। ऐसी जोड़ियां आज के दौर में कोई बड़ी बात नहीं होती। सूत्रों के मुताबिक कैटरीना कहती हैं कि सिद्धार्थ से ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कैटरीना कैफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, नित्या मल्होत्रा, बालीवुड, फिल्म, फिल्मी जोड़ी, Catrina Kaif, Siddharth Malhotra, Nitya Malhotra, Bollywood, Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com