विज्ञापन

लता मंगेशकर ने 43 साल पहले गाया मीरा का भजन, वीडियो ऐसा भूल जाएंगे सूरज बड़जात्या की संस्कारी फिल्में, एक्टिंग छोड़ एक्ट्रेस बनी कंपनी की सीईओ

लता मंगेशकर ने मीरा के इस भजन को 43 साल पहले अपनी मधुर आवाज में गाया है. इस गाने का नाम 'पायो जी मैंने राम रतन धन पायो' है.  

लता मंगेशकर ने 43 साल पहले गाया मीरा का भजन, वीडियो ऐसा भूल जाएंगे सूरज बड़जात्या की संस्कारी फिल्में, एक्टिंग छोड़ एक्ट्रेस बनी कंपनी की सीईओ
लता मंगेशकर ने 43 साल पहले गाया मीरा का भजन, वीडियो ऐसा भूल जाएंगे सूरज बड़जात्या की संस्कारी फिल्में
NDTV

लता मंगेशकर हिंदी संगीत का बहुत बड़ा नाम हैं, जिनकी आवाज का हर कोई कायल था. लता मंगेशकर ने लंबे समय तक हिंदी फिल्मों और एल्बम के लिए गाने गए. उनकी आवाज में एक मीरा का भजन है, जिसे सुनने के बाद कान और दिल दोनों को बेहद सुकून मिलता है. लता मंगेशकर ने मीरा के इस भजन को 43 साल पहले अपनी मधुर आवाज में गाया है. इस गाने का नाम 'पायो जी मैंने राम रतन धन पायो' है.  

मीरा का भजन हुआ अमर

मीराबाई का यह कालजयी भजन लता मंगेशकर की आवाज में जब गूंजा, तो सिर्फ भक्ति नहीं, एक पूरी पीढ़ी का दिल छू गया. 1983 के एल्बम राम रतन धन पायो का यह गाना आज भी लाखों दिलों में बसा है और इस गाने की खासियत ना केवल लता मंगेशकर की सुरीली आवाज और मीरा का भजन ही नहीं बल्कि गाने की एक्ट्रेस मयूरी कांगो भी हैं. वीडियो में नजर आईं यंग एक्ट्रेस मयूरी कांगो, जो बाद में फिल्मी दुनिया छोड़कर कॉर्पोरेट जगत की सीईओ बनीं.  

यह भजन सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि भक्ति, समर्पण और जीवन की असली दौलत का संदेश है. मीराबाई की रचना में राम नाम को अमूल्य रत्न बताया गया है, जो खर्च करने से नहीं घटता, चोर नहीं लूट सकते और दिन-दिन बढ़ता जाता है. लता जी की मधुर आवाज ने इसे अमर बना दिया. अल्बम में अन्य राम भजन भी शामिल हैं जैसे “थुमक चलत रामचंद्र”. वीडियो में पारंपरिक वेश में पूजा-अर्चना के दृश्य हैं, जहां मयूरी कांगो और किम शर्मा जैसी कलाकार नजर आती हैं. यह 1990 के दशक की याद ताजा करता है, जब भक्ति संगीत और फिल्मी चेहरे एक साथ जुड़ते थे.  

गाने की उत्पत्ति और लता जी का जादू  

मीराबाई के 15वीं-16वीं सदी के पद पर आधारित यह भजन लोक धुन पर आधारित है. लता मंगेशकर ने इसे अपने भाई हृदयनाथ मंगेशकर के संगीत निर्देशन में गाया. यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया द्वारा जारी अल्बम 1983 में आया. गीत के बोल 'वस्तु अमोलिक दी मेरे सतगुरु' और 'जनम-जनम की पूंजी पाई' भक्त को संसार की माया से ऊपर उठाते हैं. अयोध्या राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा जैसे मौकों पर भी यह गाना याद किया गया.  

मयूरी कांगो: स्क्रीन से सीईओ तक  

मयूरी कांगो ने साल 1995 में आई फिल्म नसीम से डेब्यू किया, साल 1996 में आई फिल्म पापा कहते हैं के गामे 'घर से निकलते ही' गाने से पहचान बनाई. बेताबी, बादल, होगी प्यार की जीत जैसी फिल्मों में काम किया. 2000 के दशक में फिल्में छोड़कर न्यूयॉर्क में एमबीए किया. गूगल इंडिया में इंडस्ट्री हैड रही, फिर 2025 में पब्लिसिस ग्लोबल डिलीवरी की सीईओ बनीं. एआई, मार्केटिंग और मीडिया में उनका योगदान आज भी जारी है.  

यह भी पढ़ें | 46 साल पुराना वो गाना, जिसमें 16 बरस की हीरोइन, 17 बरस का हीरो, बाली उम्र में इश्क होने पर गाते हैं लोग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lata Mangeshkar, Meera, Meera Bai Bhajan, Meera Bai Bhajans, Lata Mangeshkar 90s Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com