विज्ञापन

दहेज प्रथा पर यूपी-बिहार का भोजपुरी गाना, शादी में दूल्हे ने की हाथी-घोड़ा-हीरो हौंडा की डिमांड, महिलाएं बोलीं- लगायब चार डंडा, दिमाग होबे ठंडा

यूपी-बिहार की शादियों में गूंजने वाला भोजपुरी लोकगीत ‘हाथी लेबे घोड़ा लेबे’ दहेज प्रथा पर मजेदार अंदाज में तंज कसता है. गाने में दूल्हे की हाथी, घोड़ा और हीरो होंडा की डिमांड पर महिलाएं जवाब देती हैं, ‘लगायब चार डंडा, दिमाग होबे ठंडा'.

दहेज प्रथा पर यूपी-बिहार का भोजपुरी गाना, शादी में दूल्हे ने की हाथी-घोड़ा-हीरो हौंडा की डिमांड, महिलाएं बोलीं- लगायब चार डंडा, दिमाग होबे ठंडा
दहेज प्रथा के खिलाफ बिहार-यूपी में हिट है ये गाना

भारत में शादी-ब्याह का मौका हो और भोजपुरी गानों की धूम न हो, ऐसा कम ही देखने को मिलता है. खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार की शादियों में लोकगीतों का अपना अलग ही रंग होता है. इन गानों में कभी हंसी-मजाक होता है तो कभी समाज की कड़वी सच्चाई दिखाई जाती है. ऐसा ही एक भोजपुरी लोकगीत दहेज प्रथा पर चोट करता है. इसमें दूल्हा शादी के लिए हाथी, घोड़ा और हीरो होंडा जैसी चीजों की मांग करता नजर आता है. वहीं, महिलाएं उसकी मांगों का मजेदार अंदाज में जवाब देती हैं. गाने के बोल मनोरंजन के साथ एक जरूरी सामाजिक संदेश भी देते हैं.

दहेज मांगने वाले दूल्हे को महिलाओं ने दिया जवाब

इस भोजपुरी गाने का नाम ‘हाथी लेबे घोड़ा लेबे' है. इसके बोलों में दहेज मांगने वाले दूल्हे पर व्यंग्य किया गया है. शादी के नाम पर लड़के वालों की बढ़ती मांगों को गाने में मजाकिया अंदाज में दिखाया गया है. दूल्हे की फरमाइशों में हाथी-घोड़े से लेकर हीरो होंडा तक शामिल है. वहीं, गाने में महिलाएं उसकी इन मांगों से परेशान होकर कहती हैं, ‘लगायब चार डंडा, दिमाग होबे ठंडा.' यह लाइन सुनने में भले ही मजेदार लगे, लेकिन इसके पीछे एक गंभीर संदेश छिपा है. गाना बताता है कि शादी कोई सौदेबाजी नहीं है और दहेज के नाम पर लड़की वालों को परेशान करना गलत है. यही वजह है कि इसके बोल लोगों का ध्यान खींचते हैं.

उल्का गुप्ता और दीपक ठाकुर की जोड़ी ने जमाया रंग

गाने में टीवी और फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री उल्का गुप्ता नजर आती हैं. उल्का को दर्शकों ने ‘झांसी की रानी' जैसे टीवी शो में भी खूब पसंद किया था. उन्होंने छोटी उम्र से ही अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया था. इसके अलावा वह कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं. इस गाने में उनके साथ दीपक ठाकुर भी दिखाई देते हैं. दीपक को रियलिटी शो ‘बिग बॉस 12' से खास पहचान मिली थी. वह बिहार के रहने वाले हैं और अपनी देसी बोली और अंदाज के लिए जाने जाते हैं. गाने में दोनों की मौजूदगी इसे और दिलचस्प बनाती है. शादी के माहौल और भोजपुरी संस्कृति की झलक भी इसमें देखने को मिलती है.

प्रिया मल्लिक की आवाज ने बनाया खास

इस गाने को भोजपुरी लोकगायिका प्रिया मल्लिक ने अपनी आवाज दी है. 10 मार्च 2024 को रिलीज हुए इस गाने को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला. इसे यूट्यूब पर अब तक एक करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. 

ये भी पढ़ें: 23 साल पुराना संजय दत्त का सुपरहिट गाना, पिता के साथ थी आखिरी फिल्म, राहत इंदौरी ने लिखे बोल, विनोद राठौड़ की आवाज में बना यादगार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri, Priya Mallick, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com