विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2017

Porn वेबसाइट पर देखी जा रही है अनुपम खेर की फिल्म, 2017 की सबसे ज्यादा कमाने वाली Independent Film है ये

जून, 2017 में रिलीज हुई अमेरिकी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म The Big Sick इन दिनों अनोखी वजह से सुर्खियों में छाई हुई है.

Porn वेबसाइट पर देखी जा रही है अनुपम खेर की फिल्म, 2017 की सबसे ज्यादा कमाने वाली Independent Film है ये
  • जनवरी 2017 में रिलीज हुई अमेरिकी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म The Big Sick
  • 50 लाख डॉलर में बनी है ये फिल्म
  • दुनिया भर में 55 करोड़ डॉलर की कमाई
नई दिल्ली:

जून, 2017 में रिलीज हुई अमेरिकी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म The Big Sick इन दिनों अनोखी वजह से सुर्खियों में छाई हुई है. इस फिल्म को खूब पसंद किया गया है और 50 लाख डॉलर में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में 55 करोड़ डॉलर की कमाई की. ये 2017 की सबसे ज्यादा कमाने वाली इनडिपेंडेंट फिल्म है. फिल्म की कहानी इंटररेशियल यानी दो अलग-अलग देशों के जोड़े के बीच की है. लेकिन The Big Sick के साथ दिलचस्प वाकया यह पेश आया कि फिल्म को किसी ने porn वेबसाइट Pornhub पर अपलोड कर दिया है और इस फिल्म को देखा भी जा रहा है. फिल्म को ‘Interracial' सेक्शन में डाला गया है.

पढ़ें: अनुपम खेर ने कहा- सिनेमा के टिकट के लिए लाइन में खड़े हो सकते हैं तो राष्ट्रगान के लिए क्यों नहीं?


इस बात की जानकारी फिल्म में लीड रोल निभा रहे कुणाल ननजियानी ने दी है. उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा हैः “यह खबर उन लोगों के लिए है जो अपने परिवारों के साथ The  Big Sick देखना चाहते हैं लेकिन उनके पास अमेजन प्राइम नहीं है या फिर वे इसका खर्च नहीं उठा सकते...पूरी फिल्म Pornhub पर मौजूद है. मुझसे ये मत पूछना कैसे. ‘Interracial' सेक्शन में हैं. यह कोई मजाक नहीं है.”

हालांकि Pornhub ने इसे लेकर कुमैल को इस हटाने को लेकर ट्वीट भी किया है लेकिन इसे लेकर कुमैल का जवाब बेहद ही दिलचस्प है. उन्होंने ट्वीट किया हैः “ओह नो...ओ...ओह नो. मेरे कहने का मतलब यह नहीं था कि इसे हटा दिया जाए! आप क्रिसमस का लुत्फ लें! आप कई लोगों की जिंदगी में खुशियां लाएं हैं! ये छुट्टियां आपका हक हैं.”

VIDEO: गजेंद्र चौहान की जगह अनुपम खेर को बनाया गया FTII का अध्यक्ष


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kumail Nanjiani, The Big Sick, The Big Sick Kumail Nanjiani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com