अनुपम खेर (Anupam Kher) एक शानदार एक्टर हैं, उन्होंने अब तक अपने करियर में अनगिनत फिल्में की हैं. बुधवार को एक्टर ने कहा कि उनकी 525वीं फिल्म का नाम 'द सिग्नेचर' है. अपनी आगामी फीचर फिल्म के लिए शीर्षक की घोषणा करने से कुछ दिनों पहले खेर ने सोशल मीडिया पर फैंस से चार शीर्षकों में से एक का चयन करने के लिए कहा था. उन्होंने फैंस से से 'द लास्ट सिग्नेचर', 'सार्थक', 'निर्णय' और 'दस्तखत' में से कोई एक चुनने को कहा था.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
67 साल के एक्टर ने एक ट्विट में फैंस को धन्यवाद दिया और कहा कि टीम ने फिल्म के शीर्षक के लिए 'द सिग्नेचर' का चयन किया है. उन्होंने लिखा, ''द सिग्नेचर! हां!! मेरी 525वीं फिल्म के नाम का चयन हो गया है. हमें आपकी एक लाख से अधिक प्रतिक्रियाएं मिली हैं! यह फिल्म गजेंद्र अहिरे द्वारा निर्देशित और के. सी. बोकाडिया जी द्वारा निर्मित है. हमारी फिल्म का शीर्षक तय करने में मदद करने के लिए धन्यवाद !! जय हो! द सिग्नेचर.''
वर्कफ्रंट की करें तो वो विद्युत जामवाल के निर्देशन में बन रही फिल्म आईबी 71 में भी नजर आने वाले हैं. संकल्प रेड्डी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अनुपम खेर विद्युत जामवाल के साथ लीड रोल में नजर आने वाले हैं. इस एक्शन ड्रामा फिल्म की काहनी साल 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के इर्द-गिर्द घूमती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं