विज्ञापन

ऑस्कर के 100 साल के इतिहास में केवल 7 बार हुई ऐसी घटना, पहली बार 1932 में दो लोगों के बीच फंसा था पेंच

Oscar 2026: ऑस्कर अवॉर्ड की शुरुआत 16 मई 1929 को हुई थी. यही वो तारीख थी जब पहली बार ये अवॉर्ड्स दिए गए. इसके साथ फिल्मी दुनिया में एक नई परंपरा भी शुरू हुई.

ऑस्कर के 100 साल के इतिहास में केवल 7 बार हुई ऐसी घटना, पहली बार 1932 में दो लोगों के बीच फंसा था पेंच
Oscar 2026 के दौरान क्या हुआ खास?
Social Media
नई दिल्ली:

ऑस्कर अवॉर्ड्स दिए जाने की परंपरा करीब 98 साल से चली आ रही है. अब तक 2000 से ज्यादा अवार्ड्स दिए जा चुके हैं. इन अवॉर्ड्स में फैशन, फिल्म और एंटरटेनमेंट से जुड़ी कई ऐतिहासिक घटनाएं देखने को मिली हैं. लेकिन इन्हीं के बीच एक ऐसी घटना है जो इस इन करीब 100 साल में केवल सात बार हुई है. ये घटना है अवार्ड्स में टाई (बराबर वोट) होना. ऑस्कर अवॉर्ड्स में यह इतना रेयर है कि अब तक इससे पहले केवल 6 बार टाई हुआ है. यह इस साल के अवार्ड्स से पहले की बात है. इस बार (2026) जब प्रेजेंटर कुमैल नंजियानी ने कहा, "यह एक टाई है" तो ऑडियंस में बैठे कई लोग हैरान रह गए. किसी को पता ही नहीं था कि ऐसा भी हो सकता है. लेकिन ऐसा हुआ. 'बेस्ट लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म' कैटेगरी में दो विनर चुने गए, 2012 के बाद यह टाई का पहला मामला था और लगभग एक सदी पहले अवार्ड्स शुरू होने के बाद से यह सातवीं बार हुआ था.

ऑस्कर 2026 में एक दुर्लभ टाई

'बेस्ट लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म' कैटेगरी आमतौर पर एकेडमी अवार्ड्स में सुर्खियों में नहीं रहती, लेकिन इस साल इसी कैटेगरी की सबसे ज्यादा चर्चा होगी. प्रेजेंटर कुमैल नानजियानी ने अनाउंस किया कि अवार्ड्स में टाई हुआ है. उन्होंने कहा, "यह एक टाई है! मैं मजाक नहीं कर रहा हूं! सच में टाई हुआ है, इसलिए सब लोग शांत हो जाएं." एक्टर ने आगे कहा, "जरा रुकिए, हम इसे ठीक कर लेंगे," और फिर समझाया कि वह पहले एक विजेता के नाम की अनाउंसमेंट करेंगे, जो अपना अवार्ड लेने के लिए स्टेज पर आएगा, और उसके बाद दूसरे विजेता का नाम अनाउंस किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: ऑस्कर 2026 के रेड कार्पेट पर पति के साथ पहुंची प्रियंका चोपड़ा, लेकिन निक जोनस की इस बात ने इंडियन फैंस का जीता दिल

'द सिंगर्स' और 'टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा' फिल्मों के बीच जीत बंट गई. यहां तक कि अवार्ड पाने वाले भी हैरान रह गए, और दोनों विजेताओं ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं था कि ऑस्कर अवार्ड्स में भी टाई हो सकता है.

एकेडमी अवार्ड्स में कब-कब हुआ टाई

इससे पहले, ऑस्कर अवार्ड्स में टाई होने के सिर्फ छह मामले सामने आए थे. सबसे पहला मामला 1932 में सामने आया था, जब वैलेस बेरी (फिल्म 'द चैंप') और फ्रेडरिक मार्च (फिल्म 'डॉ. जेकिल एंड मिस्टर हाइड') को 'बेस्ट एक्टर' का अवार्ड जॉइंटली दिया गया था. अवार्ड देने का वह पूरा कार्यक्रम ही एक मजाक जैसा बन गया था, क्योंकि पहले मार्च को अकेले विजेता के तौर पर अनाउंस कर दिया गया था, और बाद में उस गलती को सुधारा गया.

यह भी पढ़ें: ऑस्कर के 6 धुरंधर: चार बार जीता ऑस्कर अवॉर्ड, एक बार भी लेने नहीं गई ये एक्ट्रेस

1950 में, 'ए चांस टू लिव' और 'सो मच फॉर सो लिटिल' फिल्मों के बीच 'बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट' कैटेगरी में टाई हुआ था. 1987 में, 'आर्टी शॉ: टाइम इज ऑल यू हैव गॉट' और 'डाउन एंड आउट इन अमेरिका' फिल्मों को 'बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर' का अवार्ड दिया गया था. 'बेस्ट शॉर्ट फिल्म लाइव एक्शन' (उस समय इस कैटेगरी को यही नाम दिया गया था) में 1995 में एक बार टाई हुआ था, जब 'फ्रांज काफ़्काज़ इट्स अ वंडरफुल लाइफ' और 'ट्रेवर' दोनों को विजेता अनाउंस किया गया था. 2013 में, 'स्काईफॉल' और 'जीरो डार्क थर्टी' ने 'बेस्ट साउंड एडिटिंग' का अवॉर्ड जीता था.

लेकिन अवॉर्ड में टाई होने का सबसे चर्चित मामला 1969 में सामने आया, जब 'बेस्ट एक्ट्रेस' के लिए कैथरीन हेपबर्न और बारबरा स्ट्रीसैंड के बीच टाई हुआ. महान एक्ट्रेस कैथरीन हेपबर्न को फिल्म 'द लायन इन विंटर' के लिए, और स्ट्रीसैंड को फिल्म 'फनी गर्ल' में फैनी ब्राइस के अपने यादगार किरदार के लिए यह अवॉर्ड मिला था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Oscars 2026, Oscars 2026 Tie, Oscars Tied Award, Best Live Action Short, Kumail Nanjiani, Oscars Trivia, Oscars 2026 News, Oscars 2026 Full Winners List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com