विज्ञापन

कृष्णा अभिषेक ने मामी सुनीता आहूजा से पैरों में गिरकर मांगी माफी, 14 साल की अनबन पर कश्मीरा शाह ने कहा- मुझे माफ कर दो

लाफ्टर शेफ 3 में सुनीता आहूजा की आवाज सुनते ही कृष्णा अभिषेक इमोशनल हो गए और सालों पुराना विवाद खत्म हो गया.

कृष्णा अभिषेक ने मामी सुनीता आहूजा से पैरों में गिरकर मांगी माफी, 14 साल की अनबन पर कश्मीरा शाह ने कहा- मुझे माफ कर दो
सुनीता आहूजा को देख इमोशनल हुए कृष्णा अभिषेक- कश्मीरा
नई दिल्ली:

Krushna Abhishek falls at feet of Govinda wife: लाफ्टर शेफ सीजन 3 का नया एपिसोड उस पल का गवाह बना, जहां सिर्फ एक आवाज ने 14 साल की दूरियों को पिघला दिया. सेट पर अचानक गूंजती आवाज आई, 'कृष्णा… कृष्णा…', और जैसे ही सबकी नजर दरवाजे की तरफ गई, वहां सुनीता आहूजा खड़ी थीं. ये वो पल था, जहां समय जैसे थम गया. कृष्णा अभिषेक के चेहरे पर पहले हैरानी, फिर दर्द और आखिर में राहत साफ नजर आई. एक आवाज ने बीते सालों की सारी कड़वाहट को जैसे बाहर ला दिया और माहौल पूरी तरह इमोशनल हो गया.

जब सामने आईं मामी, थम गई सांसें

सुनीता मामी को सामने देखकर कृष्णा और कश्मीरा कुछ पल के लिए बिल्कुल शांत हो गए. किसी को समझ नहीं आ रहा था कि रिएक्ट कैसे करें. लेकिन आंखें सब कह रही थीं. सालों से दबे जज्बात अचानक बाहर आने लगे. सेट पर मौजूद हर शख्स इस पल को महसूस कर रहा था.

ये भी पढ़ें- खलनायक 2 का ऐलान, संजय दत्त की 33 साल पहले आई थी खलनायक, खूब की थी कमाई, लेकिन विवादों में अटकी थी रिलीज

पैरों में गिर पड़े कृष्णा, शब्द भी कम पड़ गए

कुछ ही सेकंड बाद कृष्णा खुद को रोक नहीं पाए और दौड़कर अपनी मामी के पास पहुंचे. वो सीधे उनके पैरों में गिर पड़े. गला भर आया और बस इतना कह पाए कि 14 साल हो गए. ये सुनते ही माहौल और भी भारी हो गया. सुनीता ने तुरंत उन्हें उठाकर गले लगा लिया, जैसे सालों से बिछड़ा कोई अपना वापस मिल गया हो.

कश्मीरा के आंसू, दिल से निकली माफी

ये नजारा देखकर कश्मीरा शाह भी टूट गईं. वो रोते हुए सुनीता के पास आईं और हाथ जोड़कर माफी मांगने लगीं. उनकी आवाज कांप रही थी और हर शब्द में पछतावा साफ झलक रहा था. सुनीता ने बिना देर किए उन्हें माफ कर दिया. इसके बाद तीनों एक-दूसरे को गले लगाकर रो पड़े और वहीं पुरानी नाराजगी खत्म हो गई.

कैसे बढ़ी थी दूरियां

दरअसल, ये विवाद एक सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ था, जिसे सुनीता ने अपने परिवार पर तंज माना. इसके बाद धीरे-धीरे रिश्तों में खटास बढ़ती गई. इंटरव्यू में भी इशारों में बातें होती रहीं. लेकिन अब इस इमोशनल री-यूनियन ने सबकुछ बदल दिया है.

ये भी पढ़ें- दीपिका चिखलिया ही नहीं स्मृति ईरानी भी बन चुकी हैं माता सीता, इन एक्ट्रेसेस ने निभाया 'जनक नंदिनी' का किरदार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com