विज्ञापन

किशोर कुमार का 42 साल पुराना गाना, टेबल पर लेट कर किया रिकॉर्ड, शराबी की निकाली ऐसी आवाज एवरग्रीन बना बप्‍पी लहिरी का सॉन्ग

किशोर कुमार गाने के नाम पर तरह तरह के एक्सपेरिमेंट करने के लिए जाने जाते रहे हैं. उनका ये टेबल पर लेटकर गाने वाला किस्सा सुनेंगे तो आप भी कहेंगे वे वाकई कमाल के कलाकार थे.

किशोर कुमार का 42 साल पुराना गाना, टेबल पर लेट कर किया रिकॉर्ड, शराबी की निकाली ऐसी आवाज एवरग्रीन बना बप्‍पी लहिरी का सॉन्ग
किशोर कुमार ने टेबल पर लेट कर गाया था ये सुपरहिट गाना
Social Media
नई दिल्ली:

किशोर कुमार गाने के नाम पर कितने एक्सपेरिमेंट करते थे ये बात किसी से छिपी नहीं है. अभी कुछ दिन पहले हमने उनका किस्सा सुनाया था जिसमें उन्होंने गाना रिकॉर्ड करने के लिए स्टूडियो में साइकिल मंगवा ली थी. साइकिल क्यों? साइकिल इसलिए क्योंकि वह 'डाकिया डाक लाया' गाना रिकॉर्ड करने पहुंचे थे. जब पता चला कि डाकिया यानी राजेश खन्ना साकइिल पर होंगे तो रिकॉर्डिंग के लिए साइकिल मंगवा ली थी. आज हम आपको उनका कुछ ऐसा ही दूसरा किस्सा सुना रहे हैं जिसमें गाने की रिकॉर्डिंग के लिए उन्होंने टेबल मंगवाया और उस पर लेट कर गाना रिकॉर्ड किया था.

किशोर कुमार ने लेट कर क्यों गाया था गाना ?

लीजेंड्री सिंगर के अतरंगी एक्सपेरिमेंट का ये किस्सा साल 1984 में आई फिल्म शराबी से जुड़ा है. इस फिल्म में एक गाना आया था 'इंतहां हो गई इंतजार की' ये गाना आज भी उतना ही पॉपुलर है और इसके कई कवर वर्जन भी आ चुके हैं लेकिन जिस तरह किशोर कुमार ने इसे अंजाम दिया था शायद ऐसा किसी ने ना किया हो.

किशोर कुमार से जुड़ा ये किस्सा आशा भोसले ने एक इंटरव्यू में बताया था. आशा ने बताया था कि रिकॉर्डिंग के दिन वे खुद स्टूडियो में मौजूद थीं, बप्पी दा भी थे इस बीच किशोर दा वहां पहुंचते हैं और पूछते हैं कि गाने की सिचुएशन क्या है. बप्पी दा ने कहा- एक शराबी आशिक है जो अपनी महबूबा के लिए नशे में गाना गा रहा है और इंतजार कर रहा है.

सिचुएशन सुनने के बाद कुशोर कुमार दो पल चुप रहे फिर कहा, अगर वो एक शराबी है, नशे में है तो सीधा रहकर तो गा नहीं सकता. एक करो मेरे लिए एक टेबल लेकर आए. मैं लेटकर गाउंगा. किशोर दा की बात सुनकर सब चौंक गए. पहले उनकी बात मजाक लगी लेकिन जब वे अपनी बात पर डटे रहे तो फिर टेबल मंगवाया गया.

टेबल पर लेट कर गाया गाना

जब स्टूडियो में टेबल आया तो किशोर म्यूजीशियन्स की तरफ करवट लेकर लेट गए. अपने हाथ को सिर के नीचे रखा, पैर पर पैर चढ़ाया और एक तरफ करवट के साथ माइक मांगा. माइक सामने आते ही उन्होंने एक शराबी के अंदाज में हिचकी लेते हुए पहली लाइन गई. फिर क्या इसी तरह पूरा गाना गाया. इस तरह ये गाना उस दौर का सुपरहिट नंबर बना और आज भी पसंद किया जाता है.

यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण को आती हैं गंदी-गंदी गालियां! जब भेल बनाने वाले पर शुरू हुईं तो रोकना हो गया था मुश्किल!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kishore Kumar, Kishore Kumar Songs, Bappi Da, Entertainment News, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com