विज्ञापन

भोपाल को बिहार बोलने के बाद अब बुमराह को फुटबॉलर कह दिया, राम चरण ने मांगी माफी

ram charan jasprit bumrah apology: पेड्डी के प्रमोशन के दौरान भोपाल इवेंट में राम चरण ने भोपाल को बिहार कहने के बाद जसप्रीत बुमराह को फुटबॉलर कह दिया, जिसे लेकर उन्होंने एक्स पर माफी मांगी है. 

भोपाल को बिहार बोलने के बाद अब बुमराह को फुटबॉलर कह दिया, राम चरण ने मांगी माफी
राम चरण ने जसप्रीत बुमराह को कह दिया था फुटबॉलर
नई दिल्ली:

एक्टर रामचरण, जो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पेड्डी को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने हाल ही में एक्स पर जसप्रीत बुमराह से माफी मांगी. दरअसल, भोपाल में पेड्डी का ग्रैंड म्यूजिक लॉन्च किया गया, जिसमें एआर रहमान और जान्हवी कपूर के अलावा फिल्म की टीम नजर आई. वहीं एक्टर ने बातचीत के दौरान इंडियन क्रिकेटर्स का जिक्र किया. उन्होंने सचिन तेंदुलकर के करियर को बड़ा लेजेंड्री रन बताया तो एमएस धोनी को शांत और कूल बताया. इतना ही नहीं उन्होंने रोहित शर्मा को सभी का आदमी कहा तो विराट कोहली को फायर बताया. लेकिन राम चरण ने जसप्रीत बुमराह को लेकर बड़ी गलती कर दी. 

राम चरण ने जसप्रीत बुमराह को कहा फुटबॉलर

जस्प्रीत बुमराह के बारे में बात करते हुए राम चरण ने खुद को उनका बड़ा फैन बताया. लेकिन क्रिकेटर की तारीफ करते हुए उन्होंने फुटबॉल से उन्हें जोड़ दिया और जसप्रीत बुमराह को फुटबॉलर कह दिया. यह कहते ही उनका एक वीडियो सोशल मीडियो पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके चलते वह सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो रहे हैं और उनका मजाक बन रहा है. 

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन को पहला फिल्मी गाना गवाने वाला था ये शख्स, भाई-भतीजा हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार, खुद चुनी अलग राह 

राम चरण ने मांगी माफी

वीडियो वायरल होते ही राम चरण ने एक्स पर जसप्रीत बुमराह से माफी मांगी. उन्होंने लिखा, उफ्फ... मैं सच में कभी-कभी नाम भूलने के मामले में बहुत ही भुलक्कड़ हूं. जसप्रीत बुमराह जी से इस गड़बड़ के लिए माफी मांगना चाहता हूं. इतनी सारी एक्साइटमेंट और भीड़ के बीच यह सच में एक ह्यूमन भूल थी. मैं सच में आपकी बहुत इज्जत करता हूं और आपके खेल का बहुत बड़ा फैन हूं. जब आप लगातार बल्लेबाजों को बैकफुट पर धकेलते हैं तो आप हर भारतीय को गर्व महसूस कराते हैं. 

राम चरण ने भोपाल को कह दिया था बिहार

पेड्डी इवेंट में केवल राम चरण ने एक गलती नहीं की. बल्कि उन्होंने प्रमोशन के दौरान भोपाल को बिहार कह दिया था, जिसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है और लोग रिएक्शन दे रहे हैं. जबकि फैंस का कहना है कि यह ह्यूमन एरर है, जो किसी से भी हो सकती है. 

ये भी पढ़ें- बॉबी देओल ने सनी देओल से चुराई थी जिंदगी की ये पहली चीज, बोले- भैया को अब भी नहीं पता

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Charan, Jasprit Bumrah, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com