विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2021

कार्तिक आर्यन हुए कोरोना से संक्रमित तो अब तबु और कियारा आडवाणी के भी होंगे टेस्ट

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. कार्तिक आर्यन इन दिनों 'भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2)' की शूटिंग कर रहे हैं.

कार्तिक आर्यन हुए कोरोना से संक्रमित तो अब तबु और कियारा आडवाणी के भी होंगे टेस्ट
कार्तिक आर्यन के कोरोना संक्रमित होने पर तबु और कियारा के भी होंगे टेस्ट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड ने कुछ समय पहले ही शूटिंग करनी शुरू की है लेकिन फिल्मी सितारे लगातार कोरोना वायरस का शिकार होते जा रहे हैं. रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली और मनोज वाजपेयी के बाद अब कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. कार्तिक आर्यन इन दिनों 'भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2)' की शूटिंग कर रहे हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दी है. अब खबर आ रही है कि फिल्म में उनके साथ काम कर रहीं तबु (Tabu) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के भी कोरोना वायरस टेस्ट होंगे. 

रिपोर्टों के मुताबिक, तबु (Tabu) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) शूटिंग कर रहे थे. लेकिन जैसे ही कार्तिक आर्यन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, उसके बाद से तबू और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के भी कोरोना टेस्ट कराए जाने की खबर है. वहीं बता दें कि फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज्मी भी अपना कोरोना टेस्ट करवाने वाले हैं. इस तरह फिल्म की शूटिंग फिलहाल के लिए रोक दी गई है. वैसे भी बहुत ही मुश्किलों के बाद फिल्म की शूटिंग को हाल ही में शुरू किया गया था. फिलहाल कार्तिक आर्यन डॉक्टर की सलाह पर आइसोलेशन में हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kiara Advani, Tabu, COVID 19, Kartik Aaryan, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com