अपने फीचर्स को शार्प और खूबसूरत बनाने के लिए फिल्म एक्टर और एक्ट्रेस कई बार प्लास्टिक सर्जरी करवाते हैं. बड़ी बड़ी एक्ट्रेस के लिए कहा जाता रहा है कि वो नाक या लिप्स की सर्जरी करवा चुकी हैं. इस फेहरिस्त में एक नाम और जुड़ गया है. ये नाम है खुशी कपूर का, जो श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी हैं. साथ ही जाह्नवी कपूर की बहन भी हैं. एक इंटरव्यू में खुशी कपूर ने खुलकर अपनी प्लास्टिक सर्जरी के बारे में बात की है. और ये जताया है कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उन्होंने नोज जॉब या फिलर्स करवाए हैं. चलिए जानते हैं इस बारे में खुशी कपूर ने क्या बात की.
नोज जॉब और लिप फिलर्स पर की बात
खुशी कपूर का ये इंटरव्यू किया कर्ली टेल्स की काम्या जानी ने, जिसका प्रोमो सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही चर्चा का विषय बन गया. इस इंटरव्यू में खुशी कपूर ने अपने बारे में बहुत सी बातें की हैं. लेकिन सबसे ज्यादा खुलकर बात की है अपनी प्लास्टिक सर्जरी के बारे में. खुशी कपूर से ये पूछा गया कि क्या सोशल मीडिया पर अपने नोज जॉब औऱ लिप फिलर्स के बारे में कंफेस करते हुए उन्हें झिझक महसूस नहीं हुई. इस बात के जवाब में खुशी कपूर ने कहा कि वो नहीं मानती कि उन्होंने कोई गलत काम या अलग काम करवाया है. लोगों को प्लास्टिक-प्लास्टिक बोलते समय लगता है कि वो किसी की बड़ी इंसल्ट कर रहे हैं. तो ये उनकी गलतफहमी है. उन्हें इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
कब करवाई प्लास्टिक सर्जरी?
खुशी कपूर ने अपने नोज जॉब और लिप फिलर्स के बारे में पिछले साल ही खुलकर बात की थी. उन्होंने बिना झिझके इस बारे में अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. अगस्त 2024 में खुशी कपूर ने इंस्टाग्राम पर इस बात को कंफेस किया था कि वो सर्जरी करवा चुकी हैं. दरअसल उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा था. जिसमें वो अपनी मम्मी श्रीदेवी के साथ दिख रही थीं. इस वीडियो में वो श्रीदेवी के साथ किसी फिल्म के प्रीमियर में जा रही थीं. तब वो काफी छोटी दिख रही थीं. इस वीडियो पर एक फैन ने कमेंट किया था कि मैं बहुत ओनेस्टली कहता हूं, खुशी कपूर बिलकुल वैसी दिख रही हैं, जैसी वो (श्रीदेवी) दिखती थीं. लगता है उन्होंने बहुत वेट लूज किया है.
इस पर एक और फैन ने कमेंट किया. थैंक्यू पर ये जान लो कि इस वीडियो में वो सिर्फ 12 साल की है. जबकि उसके बाद वो ब्रेसेज और लिप फिलर्स भी करवा चुकी है. इस कमेंट पर खुद खुशी कपूर ने जवाब दिया था. उन्होंने लिखा था लिप फिलर और फिर नाक के इमोजी बना कर लिखा हा. हा. हा. जिसके बाद ये चर्चा आम हो गई थी कि खुशी कपूर अपनी सर्जरी के बारे में बात कर रही हैं.
अटेंशन सीकर हैं खुशी
इसी इंटरव्यू में खुशी कपूर ने ये भी बताया कि वो बचपन में काफी अटेंशन सीकर रही हैं. उन्हें अच्छा लगता था जब सब उन्हीं पर ध्यान देते थे. इसके अलावा उन्होंने स्टार किड होने पर भी कहा कि लोगों ने पहले से ही ये धारणा बना ली थी कि वो कैसी होंगी. जिसमें से ज्यादातर निगेटिव ही थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं