विज्ञापन

खेसारी लाल यादव की हुंकार से बढ़ा सस्पेंस, बोले- भौकाल नहीं अब एक्शन का टाइम, क्या फिर आमने-सामने होंगे पवन सिंह?

खेसारी लाल यादव का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी बातों को पवन सिंह से जोड़कर देखा जा रहा है और फैंस के बीच नई बहस छिड़ गई है.

खेसारी लाल यादव की हुंकार से बढ़ा सस्पेंस, बोले- भौकाल नहीं अब एक्शन का टाइम, क्या फिर आमने-सामने होंगे पवन सिंह?
खेसारी का वीडियो वायरल, पवन सिंह से जुड़ी चर्चा तेज

भोजपुरी इंडस्ट्री में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है और इसकी वजह बने हैं खेसारी लाल यादव. हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो कुछ ऐसी बातें कहते नजर आ रहे हैं, जिसने फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी है. वीडियो सामने आते ही लोगों ने इसे पवन सिंह से जोड़ना शुरू कर दिया है और अब दोनों स्टार्स के बीच नई टक्कर की अटकलें लगाई जा रही हैं. दिलचस्प बात ये है कि वीडियो में सीधे किसी का नाम नहीं लिया गया, लेकिन इशारों ने कहानी को और भी मसालेदार बना दिया है.

ये भी पढ़ें: ना 3 घंटे ना ही 4 घंटे, रश्मिका मंदाना को अपनी शादी में ब्राइडल मेकअप करने में लगे इतने घंटे, खुद की थी ये स्मार्ट प्लानिंग

क्या फिर शुरू हुई खेसारी-पवन की टक्कर

खेसारी लाल यादव और पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के बड़े नाम हैं और दोनों के बीच पहले भी कई बार तकरार की खबरें सामने आ चुकी हैं. ऐसे में जैसे ही ये वीडियो वायरल हुआ, फैंस ने इसे पुराने विवाद से जोड़ लिया. कुछ लोग मान रहे हैं कि ये वीडियो एक तरह का तंज है, जबकि कुछ का कहना है कि ये सिर्फ मोटिवेशनल बात है.

वीडियो में क्या बोले खेसारी

वीडियो में खेसारी कहते नजर आते हैं कि, 'अब हम सबको भाईचारा दिखाने का टाइम आ गया है. हमें चाहिए एक देसी 6 फीट का हट्टा-कट्टा जवान, जो कि आंधी-तूफान और पहाड़ से भी लड़ जाए. जिनके अंदर जोश, जुनून और आगे बढ़ने का जज्बा हो, भौकाल हो. बातों का भौकाल नहीं, कुछ करने का, लड़ने का. तो आप हैं तैयार? आपका खेसारी तैयार है. दुनिया को दिखाते हैं कि हम बिहारी सौ पर भारी होते हैं.' उनकी ये बातें लोगों को काफी जोश से भर रही हैं, लेकिन साथ ही कई सवाल भी खड़े कर रही हैं.

भाईचारे की बात या नया इशारा

एक तरफ खेसारी वीडियो में भाईचारे की बात करते दिखे और कहते हैं कि अब सबको साथ आकर आगे बढ़ना चाहिए. वहीं दूसरी तरफ उनके शब्दों को लेकर अलग-अलग मतलब निकाले जा रहे हैं. कुछ फैंस को लगता है कि वो पुरानी बातों को खत्म करना चाहते हैं, जबकि कुछ इसे आने वाले किसी बड़े प्लान का संकेत मान रहे हैं.

फैंस का रिएक्शन और बढ़ती चर्चा

वीडियो के वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में बाढ़ आ गई है. कोई इसे पवन सिंह पर तंज बता रहा है तो कोई कह रहा है कि खेसारी कुछ बड़ा करने की तैयारी में हैं. कई फैंस तो ये भी कह रहे हैं कि शायद दोनों स्टार्स एक साथ किसी प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं. फिलहाल सच्चाई क्या है ये साफ नहीं है, लेकिन इतना तय है कि खेसारी का ये वीडियो चर्चा का बड़ा कारण बन गया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khesari Lal Yadav, Pawan Singh, Khesari Lal Yadav Viral Video, Bhojpuri Actor Pawan Singh, Bhojpuri Actor Khesari Lal Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com