विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2023

शुरू हुई केबीसी 15 की तैयारी, अमिताभ बच्चन ने शो को लेकर दी ये बड़ी जानकारी

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोकप्रिय क्विज गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) के 15वें संस्करण की तैयारी शुरू कर दी है. एक संस्करण को छोड़कर शुरुआत से ही रियलिटी शो के मेजबान की भूमिका निभा रहे 80 वर्षीय अभिनेता ने रविवार को अपने निजी ब्लॉग पर अपडेट साझा किया.

शुरू हुई केबीसी 15 की तैयारी, अमिताभ बच्चन ने शो को लेकर दी ये बड़ी जानकारी
अमिताभ बच्चन ने 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 15 की तैयारी शुरू की
नई दिल्ली:

अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोकप्रिय क्विज गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) के 15वें संस्करण की तैयारी शुरू कर दी है. एक संस्करण को छोड़कर शुरुआत से ही रियलिटी शो के मेजबान की भूमिका निभा रहे 80 वर्षीय अभिनेता ने रविवार को अपने निजी ब्लॉग पर अपडेट साझा किया. उन्होंने लिखा, “केबीसी की तैयारी शुरू हो गई है और इसे तब तक जारी रखने की जरूरत है जब तक प्रवाह विकसित न हो जाए और सेट पर गलतियां होने की गुंजाइश न रहे.''

वह आगे लिखते हैं, ‘‘आखिरकार हम इंसान हैं और गलतियां होती हैं लेकिन उनसे बचने का प्रयास हमेशा किया जाता है.'' बच्चन ने 2000 से लगातार ‘केबीसी' की मेजबानी की है हालांकि 2007 में आए तीसरे सीजन की मेजबानी अभिनेता शाहरुख खान ने की थी. आगामी संस्करण के लिए पंजीकरण अप्रैल में शुरू हो गए थे. फिल्मों की बात करें तो, बच्चन आगामी फिल्म 'कल्कि 2898-एडी' और 'सेक्शन 84' में नजर आएंगे.

हॉलीवुड की फिल्म ओपेनहाइमर को लेकर विवाद,फिल्म के दृश्य को लेकर सोशल मीडिया में विरोध

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kaun Banega Crorepati Season 15, Kaun Banega Crorepati 15, Kbc Season 15, Kbc 15, Amitabh Bachchan Kbc 15
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com