विज्ञापन
This Article is From Dec 06, 2021

कैटरीना कैफ की शादी का Video वायरल, हैरान फैन्स ने कहा- इतनी सिक्यूरिटी के बाद भी लीक हो गया!

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी शादी को लेकर काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं. इसी क्रम में सोशल मीडिया पर कैटरीना की शादी का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद फैन्स हैरान हैं.

कैटरीना कैफ की शादी का Video वायरल, हैरान फैन्स ने कहा- इतनी सिक्यूरिटी के बाद भी लीक हो गया!
कैटरीना कैफ की शादी का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपनी शादी को लेकर काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं. कैटरीना की शादी से जुड़ी हर एक छोटी सी छोटी अपडेट के बारे में जानने के लिए फैन्स एक्साइटेड हैं. इसी क्रम में सोशल मीडिया पर कैटरीना की शादी का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद फैन्स हैरान हैं. इस वीडियो को देखने के बाद फैन्स असमंजस में पड़ गए हैं कि आखिर ये शादी हुई कब! इस वीडियो में कैटरीना को दुल्हन के गेटअप में देखा जा सकता है. उनके साथ वीडियो में जया बच्चन भी दिखाई दे रही हैं.

वीडियो को फिल्मिस्तान और फिल्मी कीड़ा नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है, जिस पर लोगों की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं. वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैटरीना जया बच्चन को गले लगाती हैं और उनके साथ अमिताभ बच्चन भी होते हैं. इसके बाद कैटरीना दूल्हे का हाथ पकड़ती हैं. लेकिन मसला ये है कि बहुत से लोगों को दूल्हा विक्की कौशल नहीं लग रहे. वहीं कुछ लोग इसे ऐड फिल्म की शूटिंग का वीडियो भी बता रहे हैं.

बात करें कमेंट्स की तो एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘ये ऐड है रियल शादी नहीं'. तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘लो देख ली शादी'. तो वहीं एक और यूजर लिखते हैं, ‘इतनी सिक्यूरिटी के बाद भी वीडियो लीक हो गया'. गौरतलब है कि यह वीडियो किसी ऐड फिल्म की शूटिंग का ही है, जो कि इस समय सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है.

ये भी देखें: Bob Biswas Movie Review: जानें कैसी है Abhishek Bachchan की फिल्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katrina Kaif, Vicky Kaushal, Katrina Kaif Wedding, Katrina Kaif Wedding Video, Katrina Kaif And Vicky Kaushal, Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding, Katrina Kaif Wikipedia, Vicky Kaushal Wikipedia, Katrina Kaif Secret Wedding, Katrina Kaif Instagram, Katrina Vicky Love Story, Katrina Kaif Wedding Photos, Katrina Kaif News, Vickat Wedding
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com