विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2020

Katrina Kaif लोगों को देख छिप जाती थीं मां के आंचल में, वजह जान रह जाएंगे हैरान

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की अगली फिल्म ',सूर्यवंशी' है. 'सूर्यवंशी' के सेट से फोटो सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रही हैं. लेकिन कैटराना कैफ ने हाल ही में ऑडियो शो 'किस्सा ख्वाबों का' में अपनी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प राज का खुलासा किया है.

Katrina Kaif लोगों को देख छिप जाती थीं मां के आंचल में, वजह जान रह जाएंगे हैरान
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने बताई अपने बारे में यह अहम बात
  • कैटरीना कैफ ने खोला यह राज
  • बताई खुद को लेकर यह दिलचस्प बात
  • 'सूर्यवंशी' है कैटरीना की अगली फिल्म
नई दिल्ली:

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की अगली फिल्म ',सूर्यवंशी (Sooryavanshi)' है. 'सूर्यवंशी' के सेट से फोटो सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रही हैं. लेकिन कैटराना कैफ ने हाल ही में ऑडियो शो 'किस्सा ख्वाबों का' में अपनी जिंदगी से जुड़े दिलचस्प राज का खुलासा किया है. कैटरीना कैफ ने इसमें बताया है कि वह 14 साल की उम्र तक बेहद शर्मीली थीं. उन्होंने बताया, 'मैं 14 साल की उम्र तक इतनी ज्यादा शर्मीली थी कि जब भी मेरे आसपास लोग होते तो मैं अपनी मॉम के आंचल में छिपा जाती थी.' कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने बताया कि वह अपनी मम्मी को कमर से पकड़कर अपना मुंह उनके आंचल में छिपा लेती थीं. 

आमिर खान की बेटी इरा खान ने करवाया अतरंगी फोटोशूट, तस्वीरें देख कहेंगे OMG!

Bigg Boss 13: सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने बता डाला बिग बॉस विनर का नाम, जानकर रह जाएंगे हैरान

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने इस शो में अपनी जिंदगी से जुड़ी कई और दिलचस्प बातें भी बताईं. कैटरीना ने कहा, 'कुछ लोग कहते हैं कि मैं ब्लॉकबस्ट स्टार हूं लेकिन बहुत अच्छी एक्टर नहीं हूं, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है.' उनका मानना है कि जो भी काम वह कर रही हैं, वह उनके लिए अद्भुत है. यही नहीं, कैटरीना कैफ का मानना है कि वह सेल्फ थेरेपी में यकीन करती हैं और हर किसी को ऐसा करना चाहिए. इस तरह कैटरीना कैफ ने कई दिलचस्प बातें बताई हैं. 

Tanhaji Box Office Collection Day 31: अजय देवगन की फिल्म का 5वें हफ्ते में भी धमाल जारी, वीकेंड पर किया इतना कलेक्शन

सारा अली खान ने 'लव आज कल' की आलोचना पर किया रिएक्ट, बोलीं- लोगों की बातों को गंभीरता से नहीं लेती...

हालांकि इन दिनों विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की दोस्ती खूब सुर्खियां बटोर रही है. दोनों कलाकारों को अक्सर साथ में देखा जा रहा है, जिससे यह अनुमान लगा रहे हैं कि विक्की और कैटरीना एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हाल ही में एक्टर विक्की कौशल ने डेक्कन क्रॉनिकल को दिये इंटरव्यू में अपने और कैटरीना कैफ के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने प्यार के बारे में बात करते हुए कहा कि यह दुनिया का सबसे अच्छा एहसास है. इसके अलावा उन्होंने कैटरीना कैफ को डेट करने की बात पर कहा कि मैं कभी भी झूठ नहीं बोलूंगा, क्योंकि एक झूठ को छुपाने के लिए और भी कई झूठ बोलने पड़ते हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katrina Kaif, Katrina Kaif Shy, Sooryavanshi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com