विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2020

Katrina Kaif ने 'हुस्न परचम' सॉन्ग पर डांस कर स्टेज पर मचाया तहलका, खूब Viral हो रहा है Video

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का एक डांस वीडियो खूब वायरल भी हो रहा है, जिसमें वह 'हुस्न परचम' पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो में कैटरीना कैफ के डांस स्टेप और उनका अंदाज देखने लायक होता है.

Katrina Kaif ने 'हुस्न परचम' सॉन्ग पर डांस कर स्टेज पर मचाया तहलका, खूब Viral हो रहा है Video
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने 'हुस्न परचम' पर किया धमाकेदार डांस
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने जबरदस्त डांस के लिए भी खूब जानी जाती हैं. उन्होंने न केवल फिल्मों में अपने डांस से धमाल मचाया है, बल्कि कई रिएलिटी शो में भी कैटरीना कैफ ने अपने डांस से चार चांद लगा दिये हैं. उनका एक डांस वीडियो खूब वायरल भी हो रहा है, जिसमें वह हुस्न परचम पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो में कैटरीना कैफ के डांस स्टेप और उनका अंदाज देखने लायक होता है. कैटरीना का यह वीडियो डांसिंग फैकल्टी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 56 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. 

#indiandanceassociation_ #indiandancers__

A post shared by Dancingfaculty (@dancingfaculty) on

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) वीडियो में रिएलिटी शो की कंटेस्टेंट के साथ अपने ही गाने हुस्न परचम पर थिरकती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में उनका अंदाज काफी जबरदस्त लग रहा है. ब्लैक टॉप और स्काईब्लू डेनिम जींस में कैटरीना कैफ का लुक भी देखने लायक है. उनके वीडियो को लेकर फैंस भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. डांस और एक्टिंग से इतर कैटरीना कैफ अपने ग्लैमरस लुक्स और स्टाइल के लिए भी खूब जानी जाती हैं. अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर कैटरीना कैफ ने कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, जिसमें उनका लुक देखने लायक है. 

Sunday's with my favourite @abheetgidwani ????

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म सूर्यवंशी में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में कैटरीना कैफ के साथ अक्षय कुमार मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे. यूं तो यह फिल्म मार्च में ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसकी रिलीज डेट टाल दी गई. सूर्यवंशी के अलावा कैटरीना कैफ जल्द ही फिल्म फोनभूत में भी नजर आएंगी. इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में कैटरीना कैफ के साथ ईशान खट्टर और एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katrina Kaif, Katrina Kaif Video, Katrina Kaif Dance On Husn Parcham, Katrina Kaif Dance Video Viral, Katrina Kaif Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com