विज्ञापन
This Article is From Mar 02, 2020

Sooryavanshi के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कैटरीना कैफ ने करण जौहर की बात को ठहराया गलत, जमीन पर ही गईं बैठ- देखें Video

'सूर्यवंशी (Sooryavanshi Trailer)' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

Sooryavanshi के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कैटरीना कैफ ने करण जौहर की बात को ठहराया गलत, जमीन पर ही गईं बैठ- देखें Video
'सूर्यवंशी' ट्रेलर लॉन्च का कैटरीना कैफ का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है
  • कैटरीना कैफ का वीडियो हुआ वायरल
  • जमीन पर ही बैठ गईं एक्ट्रेस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'सूर्यवंशी (Sooryavanshi Trailer)' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की इस तीसरी फिल्म का फैन्स का काफी बेसब्री से इंतजार था. हालांकि, फिलहाल तो फिल्म का ट्रेलर ही रिलीज हुआ है. लेकिन जल्द ही यह फिल्म दर्शकों का सिनेमाघरों में मनोरंजन करती नजर आएगी. अब 'सूर्यवंशी (Sooryavanshi)' के ट्रेलर लॉन्च का एक वीडियो इंटरनेट पेर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif), करण जौहर (Karan Johar) की बात को गलत ठहराते हुए जमीन पर बैठ जाती है. 

Sooryavanshi Trailer: अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' का ट्रेलर रिलीज, 'सिम्बा' रणवीर सिंह और 'सिंघम' अजय देवगन भी साथ

'सूर्यवंशी (Sooryavanshi Trailer)' के ट्रेलर लॉन्च का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, इस वीडियो में मीडिया से बातचीत के दौरान फिल्म की सारी स्टारकास्ट जमीन पर बैठ जाती हैं, लेकिन केवल कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और करण जौहर (Karan Johar) ही स्टेज पर खड़े रहते हैं. जिस पर करण, अक्षय कुमार से कहते हैं, "कैटरीना ने जो लिबास पहना है, इसमें वह जमीन पर नहीं बैठ सकती, तो कृप्या करके श्रीमति जी कैटरीना कैफ के लिए आप खड़े हो जाइये." 

परिणीति चोपड़ा ने हैरी पॉटर बन घुमाई जादू की छड़ी, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया Video

करण (Karan Johar) की बात सुनकर कैटरीना (Katrina Kaif Video) कहती हैं, "कोई बात नहीं..." यह कहकर कैटरीना भी जमीन पर बैठ जाती है और सब उनकी तारीफ करने लगते हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो को कैटरीना कैफ के फैन क्लब ने अपने इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया है. एक्ट्रेस के इस वीडियो की फैन्स भी खूब तारीफ कर रहे हैं. बता दें कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'सूर्यवंशी (Sooryavanshi)' पहले 27 मार्च को रिलीज होने वाली थी, हालांकि, अब यह फिल्म 24 मार्च को रिलीज होगी. इस बात की जानकारी भी अक्षय कुमार (Akshay Kumar Twitter) ने ट्वीट करके दी थी. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sooryavanshi Trailer Release, Katrina Kaif Video, Katrina Kaif Video Viral, Katrina Kaif Video Viral From Sooryavanshi Set, Karan Johar And Katrina Kaif Video, Karan Johar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com