विज्ञापन

Karuppu Box Office Collection Day 2: सूर्या और तृषा की फिल्म ने तोड़ा विजय-रजनीकांत का रिकॉर्ड,2 दिन में 50 करोड़ पार

Karuppu Box Office Collection Day 2: साउथ के सिंघम सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म करुप्पू ने दूसरे दिन विजय और रजनीकांत की फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 

Karuppu Box Office Collection Day 2: सूर्या और तृषा की फिल्म ने तोड़ा विजय-रजनीकांत का रिकॉर्ड,2 दिन में 50 करोड़ पार
Karuppu Box Office Collection Day 2
नई दिल्ली:

Karuppu Box Office Collection Day 2:  साउथ के सिंघम सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म करुप्पु 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. वहीं पहले दिन बंपर कमाई करने के बाद दूसरे दिन भी करुप्पु ने खूब नोट छापे हैं. वहीं इसी के साथ फिल्म ने वर्ल्डवाइड 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. जबकि दूसरे दिन की कमाई के साथ रजनीकांत और विजय की फिल्मों का रिकॉर्ड सूर्या और तृषा की फिल्म ने तोड़ डाला है. वहीं उम्मीद है कि संडे को भी फिल्म बंपर कमाई अपने नाम करेगी. 

करुप्पु का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को दूसरे दिन फिल्म ने 51 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 23.40 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है. जबकि पहले दिन 15.50 करोड़ की ओपनिंग फिल्म ने हासिल की थी. वहीं भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 38.90 करोड़ हो गया है. जबकि इंडिया ग्रॉस 45.04 हुआ है. ओवरसीज जहां फिल्म ने 10 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया. इसी के साथ 21 करोड़ वर्ल्ड़वाइड ग्रॉस 66.04 करोड़ हो गया है. 

ये भी पढ़ें- 'हैप्पी बर्थडे पापा' विक्की कौशल ने बेटे विहान के साथ मनाया 38वां बर्थडे, कैटरीना कैफ ने बताया क्यों करती हैं प्यार

रजनीकांत और विजय की हिट फिल्मों को दो दिन की कमाई से पछाड़ा

टॉप 10 तमिल फिल्मों की बात करें, जिन्होंने दूसरे दिन बंपर कमाई हासिल की तो करुप्पु नंबर वन पर है. जबकि दूसरे नंबर पर बीस्ट (19.50 करोड़) तीसरे नंबर पर विश्वासम (19 करोड़ ), चौथे नंबर पर मास्टर (16.55 करोड़), पांचवे नंबर पर अमरन (16.15 करोड़), छठे नंबर पर दरबार (15.50 करोड़), सातवें नंबर पर गुड बैड अगली (14.10 करोड़), आठवें नंबर पर इंडियन 2 (13.70 करोड़),  नौंवे नंबर पर बाहुबली 2 (13.50 करोड़), दसवें नंबर पर पेट्टा (13 करोड़) है. 

ये भी पढ़ें- Mahabharat Sanjay: महाभारत में कौन था संजय? एक्टिंग करियर के लिए छोड़ी सरकारी नौकरी, अब ग्लमैर से दूर जी रहा ऐसी जिंदगी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com