विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2018

रोते हुए बच्चे को देख कार्तिक हुए इमोशनल, कार रोककर किया कुछ ऐसा... देखें वीडियो

'प्यार का पंचनामा' सीरीज फिल्मों से स्टार बने बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की पॉपुलैरिटी बच्चों से लेकर यूथ के बीच देखा गया है.

रोते हुए बच्चे को देख कार्तिक हुए इमोशनल, कार रोककर किया कुछ ऐसा... देखें वीडियो
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन
  • कार्तिक आर्यन हुए इमोशनल
  • रोते हुए बच्चे के लिए रोकी कार
  • साथ में खिचवाई सेल्फी
नई दिल्ली: 'प्यार का पंचनामा' सीरीज फिल्मों से स्टार बने बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की पॉपुलैरिटी बच्चों से लेकर यूथ के बीच देखा गया है. कार्तिक आर्यन की फिल्म 'सोनू की टीटू की स्वीटी' इस साल काफी धमाल मचाते हुए 100 करोड़ से ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है. अब उनका क्रेज हर ओर दिखाई दे रहा है. फिलहाल उन्हें आईफा में होस्ट करते हुए देखा जा सकेगा, लेकिन उससे पहले कुछ ऐसा हुआ कि आप वीडियो देखने के बाद आर्यन के और भी बड़े फैन बन जाएंगे. एक इवेंट के दौरान कार्तिक आर्यन यहां से बाहर निकलते वक्त अपनी गाड़ी में बैठकर जाने लगे. 

जानें 'प्यार का पंचनामा' के डायरेक्टर के साथ विवाद की खबरों पर क्या बोले कार्तिक आर्यन...

जैसे ही गाड़ी आगे बढ़ती कि उन्होंने देखा बाहर खड़े फैन्स में एक बच्चा मिलने के लिए रो रहा था. जिसे देखने के बाद कार्तिक आर्यन खुद को रोक नहीं सके और तुरंत ड्राइवर से अपनी कार रोकने को कही. कार्तिक आर्यन न सिर्फ गाड़ी रोककर उस बच्चे से मुलाकात की बल्कि उसके साथ सेल्फी भी खिंचवाई और उसके सिर पर किस भी किया.
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on


यह देखकर वहां खड़े उनके फैन्स काफी इमोशनल हो गये. फिलहाल कार्तिक का सादगी भरा अंदाज देखने के बाद आप भी इनके फैन हो जाएंगे. कार्तिक आर्यन अपने शानदार डायलॉग के लिए भी काफी पहचाने जाते हैं. 

करीना कपूर के साथ Flirt करना इस एक्टर को पड़ा भारी, भड़के ट्विटर यूजर्स ने यूं सुनाई खरी-खोटी

बता दें कि फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' की सफलता के बाद सुर्खियों में आए अभिनेता कार्तिक आर्यन का कहना है कि उनके और उनके मेंटोर व निर्देशक लव रंजन के बीच सब कुछ ठीक है. कार्तिक जीक्यू 100 बेस्ट ड्रेस्ड पुरस्कार 2018 के दौरान मीडिया से मुखातिब हुए. कार्तिक और लव रंजन ने चार फिल्में साथ की हैं. 'प्यार का पंचनामा' से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत के बाद उन्होंने 'आकाश वाणी', 'प्यार का पंचनामा 2' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में साथ काम किया.

VIDEO: जब कैटरीना कैफ, मलाइका अरोड़ा और ये सेलेब्स हुए कैमरे में कैद


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kartik Aaryan, Sonu Ke Titu Ki Sweety, IIFA 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com