विज्ञापन

Karisma Kapoor 8 Evergreen Songs: करिश्मा कपूर के 8 सुपरहिट गाने, आज भी हैं एवरग्रीन, लास्ट वाला सलमान खान का फेवरेट

Karisma Kapoor 8 Evergreen Songs: करिश्मा ने 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्में दी. उनके कुछ गाने आज भी सुने और पसंद किए जाते हैं. आइए करिश्मा कपूर के 8 बेस्ट गानों पर नजर डालते हैं.

Karisma Kapoor 8 Evergreen Songs: करिश्मा कपूर के 8 सुपरहिट गाने, आज भी हैं एवरग्रीन, लास्ट वाला सलमान खान का फेवरेट
Karisma Kapoor 8 Evergreen Songs: करिश्मा कपूर के 8 सुपरहिट गाने

Karisma Kapoor 8 Evergreen Songs: बॉलीवुड के मशहूर कपूर फैमिली से निकली पहली एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के लिए रास्ते इतने आसान नहीं थे. भले ही वो कपूर परिवार से आती हैं, लेकिन जब उन्होंने एक्टिंग करने का सपना देखा तो सबसे पहले लड़ाई घर से ही शुरू हुई, क्योंकि कपूर परिवार की लड़कियां फिल्मों में काम नहीं करती थीं. इस परिवार ने ये नियम अपने घर की बहू बेटियों के लिए बनाए थे. लेकिन करिश्मा ने इन नियमों को तोड़ा और अपने सपनों को पूरा करने के लिए फिल्मों में डेब्यू किया. करिश्मा ने 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्में दी. उनके कुछ गाने आज भी सुने और पसंद किए जाते हैं. आइए करिश्मा कपूर के 8 बेस्ट गानों पर नजर डालते हैं.

ले गई-ले गई

शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर की फिल्म दिल तो पागल है का ये यह गाना खूब पॉपुलर हुआ था. इस गाने में करिश्मा और माधुरी के डांस ने लोगों की खूब तारीफ बटोरी.

सोना कितना सोना है

गोविंदा और करिश्मा कपूर की 1997 की फिल्म 'हीरो नंबर 1' का यह रोमांटिक डांस नंबर बहुत फेमस हुआ था. ये गाना आज भी लोगों को पसंद आता है.

मैं तो रस्ते से जा रहा था

1995 की गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म कुली नंबर 1 का यह गाना जबरदस्त हिट रहा था. इसमें गोविंदा के साथ उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था.

हुस्न है सुहाना

कुली नंबर 1 फिल्म यह गाना अपने जबरदस्त म्यूजिक और डांसिंग के लिए आज भी पसंद किया जाता है. इसमें करिश्मा का ग्लैमरस स्टाइल लोगों को पसंद आया था.

ऊंची है बिल्डिंग

फिल्म जुड़वा का गाना शादियों और डांस पार्टियों में आज भी बजता है. इस फिल्म सलमान खान के साथ उनकी मस्ती भरी केमिस्ट्री ने खूब तारीफें बटोरीं.

झांझरिया

फिल्म 'कृष्णा' (1996) का गाना ‘झांझरिया उसकी छनक गई' खूब पॉपुलर हुआ था. फिल्म में सुनील शेट्टी और करिश्मा कपूर की जोड़ी नजर आई थी.

 भोली सी सूरत

दिल तो पागल है का गाना ‘भोली सी सूरत'  एक क्लासिक रोमांटिक गाना है आज भी लोगों को पसंद आता है. गाने में करिश्मा कपूर, शाहरुख खान के साथ माधुरी दीक्षित भी नजर आती हैं.

प्यार दिलो का मेला है

सलमान खान और करिश्मा कपूर की फिल्म दुल्हन हम ले जाएंगे का ये गाना अपने वाइब्रेंट म्युजिक और जबरदस्त डांस के लिए खूब पॉपुलर हुआ था. गाने के बोल लोगों को काफी पसंद आए थे. 

यह भी पढ़ें: प्रतीक यादव की मौत से टूटे रवि किशन, बोले- जिम में होती थी घंटों बातें, इतनी कम उम्र में जाना चौंकाने वाला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com