विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2019

करिश्मा कपूर ने रणवीर सिंह के साथ 'सरकाई लो खटिया' सॉन्ग पर किया जोरदार डांस, वायरल हुआ Video

करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) आज 45 साल की हो गई हैं. जन्मदिन के मौके पर करिश्मा कपूर और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो फैन्स को काफी एंटरटेन कर रहा है.

करिश्मा कपूर ने रणवीर सिंह के साथ 'सरकाई लो खटिया' सॉन्ग पर किया जोरदार डांस, वायरल हुआ Video
करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) ने किया रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ डांस
  • करिश्मा कपूर ने किया रणवीर सिंह के साथ डांस
  • करिश्मा और रणवीर का वीडियो हुआ वायरल
  • करिश्मा कपूर ने मनाया अपना 45वां जन्मदिन
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) का आज जन्मदिन है. करिश्मा के जन्मदिन के मौके पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है. वायरल हो रहे वीडियो में करिश्मा कपूर और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एक साथ डांस का तड़का लगाते दिखाई दे रहे हैं. वो भी करिश्मा और गोविंदा (Govinda) की सुपरहिट फिल्म 'राजा बाबू' (Raja Babu) के ब्लॉकबॉस्टर गाने 'सरकाई लो खटिया' पर. करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) के जन्मदिन के मौके पर फैन्स को उनका ये वीडियो काफी लुभा रहा है और फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं.

स्पाइडरमैन की भारत में रिलीज को लेकर लिया गया ये फैसला, अब एक दिन पहले रिलीज होगी फिल्म

बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्में देने वाली एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) का आज 45वां जन्मदिन है. जन्मदिन के मौके पर वैसे तो फैन्स उनको ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं, लेकिन साथ ही करिश्मा और रणवीर का वायरल हो रहा ये वीडियो फैन्स को काफी एंटरटेन कर रहा है. वायरल हो रहे इस वीडियो में करिश्मा कपूर और रणवीर सिंह मस्ती के अंदाज में डांस करते दिखाई दे रहे हैं.

ऋतिक की बहन को लेकर रंगोली चंदेल का खुलासा, कहा- सुनैना को सिर्फ प्रताड़ित ही नहीं किया बल्कि...

बता दें एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 17 साल की उम्र में साल 1991 में आई फिल्म 'प्रेम कैदी' से की थी. इसके बाद करिश्मा कपूर ने कई यादगार किरदार निभाए, जिसमें फिल्म 'राजा बाबू' (Raja Babu) , 'कुली नंबर वन' (Coolie No. 1) , 'बीवी नंबर वन' जैसी फिल्में शामिल हैं. वहीं अगर रणवीर सिंह के करियर की बात करें तो फिलहाल रणवीर सिंह अपनी अपकमिंग फिल्म 83 की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में रणवीर सिंह 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने की कहानी को बड़े पर्दे पर उतारने जा रहे हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karishma Kapoor, Ranveer Singh, Karishma Kapoor Birthday, Karishma Kapoor Ranveer Singh Dance Video, Sarkai Lo Khatiya Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com