विज्ञापन
This Article is From Feb 01, 2022

करीना कपूर ने ट्विंकल खन्ना को बताया पुराना राज, बोलीं- अक्षय ने सैफ को मुझे डेट करने से मना किया था

करीना कपूर ने इस बात का खुलासा किया है कि सैफ को अक्षय ने उनके साथ डेट करने के लिए मना किया था. अक्षय ने सैफ को चेताया था कि ये कपूर खानदान की लड़कियां खतरनाक हैं.

करीना कपूर ने ट्विंकल खन्ना को बताया पुराना राज, बोलीं- अक्षय ने सैफ को मुझे डेट करने से मना किया था
ट्विंकल खन्ना और करीना कपूर
नई दिल्ली:

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) बॉलीवुड के आइडियल कपल हैं. दोनों के प्यार की शुरुआत फिल्म ‘टशन' से हुई थी, उनके साथ इस फिल्म में अक्षय कुमार भी थे. अब सालों बाद करीना कपूर ने इस बात का खुलासा किया है कि सैफ को अक्षय ने उनके साथ डेट करने के लिए मना किया था. अक्षय ने सैफ को चेताया था कि ये कपूर खानदान की लड़कियां खतरनाक हैं. यह बात हाल ही में करीना ने ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) के एक चैट शो कही.

बता दें कि ट्विंकल खन्ना का ‘ट्वीक इंडिया' नाम से यूट्यूब चैनल है, जिस पर वो सेलेब्स की इंटरव्यू लेती है. करीना से इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी सैफ के साथ लव स्टोरी और बॉलीवुड करियर पर बोलने के लिए कहा. करीना और ट्विंकल की यह मजेदार बातचीत लोगों को काफी पसंद आ रही है. करीना और ट्विंकल दोनों इसमें अपने बीते दिनों को याद करती हैं और अपने अनुभव शेयर करती हैं.

करीना कहती हैं कि सैफ और वो एक दूसरे से डेट कर रहे थे. तब अक्षय  कुमार ने सैफ अली खान को चेतावनी दी थी.. हालांकि उन्हें यह बात पता नहीं चलती, लेकिन सैफ से शादी हो गई और सैफ ने उन्हें यह बात बता दी. करीना ने बताया कि अक्षय कुमार सैफ अकेले में ले गए थे और कहा, देख ये खतरनाक लड़कियां हैं और खतरनाक परिवार से हैं. इसलिए सावधान रहना. यह सुन कर ट्विंकल ने कहा, मुझे लगता है कि ये अच्छी सलाह थी.

करीना ने इस पर हां कहते हुए कहा कि अक्षय का मतलब था कि उसके साथ गलत मत करना. इस पर सैफ ने अक्षय को कहा कि वह बेबो के साथ कुछ गलत नहीं करेंगे. करीना ने सैफ को लेकर यहां तक कहा कि लोगों की सैफ के बारे में अलग अलग राय है. हालांकि वह एक शांत इंसान हैं.

Looop Lapeta की Taapsee Pannu, एक्टर Tahir Raj Bhasin और डायरेक्टर Aakash Bhatia से बातचीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor, Kareena Kapoor Films, Kareena Kapoor Photos, Kareena Kapoor Khan, Kareena Kapoor Saif Ali Khan Christmas Party, Akshay Kumar, Twinkle Khanna Kareena Kapoor Talk Show
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com