विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2019

करीना कपूर ने कर दिया ऐलान, बोलीं- मैं एक्टिंग के लिए ही पैदा हुई हूं और...

करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने बताया कि उनका जन्म ही एक्टिंग के लिए हुआ है और इसे लेकर कही है ये बात...

करीना कपूर ने कर दिया ऐलान, बोलीं- मैं एक्टिंग के लिए ही पैदा हुई हूं और...
करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने ऐलान किया कि वह मरते दम तक एक्टिंग करती रहेंगी
  • करीना कपूर को इंडस्ट्री में हुए 20 साल
  • एक्टिंग करियर को लेकर कही ये बात
  • 'गुड न्यूज' में आएंगी नजर
नई दिल्ली:

करीना कपूर (Kareena Kapoor) आज बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं. हालांकि, वह इन दिनों फिल्मों में थोड़ा कम नजर आ रही हैं, लेकिन उनका जलवा बॉलीवुड में वैसे ही बरकरार है. वैसे तो करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. इस इंडस्ट्री में रहते हुए करीना कपूर को लगभग दो दशक हो चुके हैं. लेकिन हाल ही में करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने दावा किया कि वह मरते दम तक एक्टिंग करती रहेंगी. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनका जन्म ही एक्टिंग के लिए हुआ है और वह अपने जीवन के अंत तक एक्टिंग करेंगी. 

इस बॉलीवुड एक्टर की आंखों पर बंधी थी पट्टी, पकड़ लिया सलमान खान का हाथ और फिर...देखें Video

आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने अपने एक्टिंग करियर को लेकर कहा, "यह 20 साल काफी अद्भुत रहे हैं. इंडस्ट्री में शानदार लोगों के साथ काम करने का यह सफर भी काफी अच्छा रहा. मैं एक्टिंग के लिए ही पैदा हूई हूं, क्योंकि मुझे लगता है यही मेरा जुनून है और मैं अपने जीवन के अंत तक एक्टिंग करती रहूंगी." बता दें कि करीना कपूर जल्द ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आ सकती हैं. इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने इस फिल्म को लेकर भी कई बातें बताईं. करीना कपूर ने कहा, "जब भी मैं उनके साथ काम करती हूं तो यह बिल्कुल सपने के सच होने के जैसा ही लगता है. वे एक सिनेमैटिक जीनियस हैं और एक बार फिर उनके साथ नजर आना किसी सपने के सच होने जैसा ही है."

शक्ति कपूर की 55 साल पुरानी फोटो बेटी श्रद्धा कपूर ने की पोस्ट, बोलीं- पापा को पहचानो..

'लाल सिंह चड्ढा' के अलावा करीना कपूर (Kareena Kapoor) जल्द ही अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ फिल्म 'गुड न्यूज' में भी नजर आने वाली हैं. उनकी यह फिल्म 'सरोगेसी' पर आधारित है. इस फिल्म में करीना और अक्षय के अलावा कियारा अडवाणी और दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे. इसके अलावा करीना कपूर 'अंग्रेजी मीडियम' में भी मुख्य भूमिका निभाएंगी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor, Kareena Kapoor Interview, Kareena Kapoor On Acting, Kareena Kapoor Announce That She Will Act Till Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com