विज्ञापन

50 साल के करियर में इस एक्टर ने दी 180 फ्लॉप, 270 से ज्यादा में किया काम, फिर आई वो ब्लॉकबस्टर जिसने 'शोले' को पीछे कर दिया सुपरस्टार

50 साल के करियर में मिथुन चक्रवर्ती ने 350 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और करीब 180 फ्लॉप फिल्में दीं. बावजूद इसके 'डिस्को डांसर' ने उन्हें ग्लोबल सुपरस्टार बना दिया.

50 साल के करियर में इस एक्टर ने दी 180 फ्लॉप, 270 से ज्यादा में किया काम, फिर आई वो ब्लॉकबस्टर जिसने 'शोले' को पीछे कर दिया सुपरस्टार
Mithun Chakraborty
IMDB

Mithun Chakraborthy Success Story: बॉलीवुड में कदम रखना जितना आसान लगता है, उतना ही मुश्किल यहां खुद को साबित करना होता है. इंडस्ट्री में किसी का एक्टिंग करियर उसकी फिल्म की बॉक्स ऑफिस की कमाई से लगाया जाता है. लगातार हिट देने वाले सितारे सुपरस्टार कहलाते हैं, जबकि बार-बार फ्लॉप फिल्मों का सामना करने वालों को इंडस्ट्री जल्द ही भुला देती है. हालांकि, कुछ कलाकार ऐसे भी होते हैं जो हार नहीं मानते.

ऐसे ही एक अभिनेता हैं मिथुन चक्रवर्ती. करीब 50 साल के अपने फिल्मी करियर में उन्होंने 270 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, जिनमें से लगभग 180 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रहीं. इसके बावजूद उनके माथे पर फ्लॉप स्टार का टैग नहीं लगा. इसकी वजह थी उन्होंने अपने सब्र के इम्तिहान को पास किया, जिसने उन्हें देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में पहचान दिलाई. उनकी फिल्म 'डिस्को डांसर' ने वर्ल्ड वाइड पहचना दिलाई. जिसने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया.

पहली फिल्म में मिला था नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड 

साल 1976 में फिल्म मृणाल सेन की फ़िल्म 'मृगया' से मिथुन चक्रवर्ती ने अपने सिनेमाई करियर की शुरूआत की थी. इस फिल्म ने उनका सितारा बुलंदियों पर पहुंचा दिया. उन्हें  फिल्म के 'घिनुआ' के किरदार के लिए नेशनल फ़िल्म अवॉर्ड मिला. जो उनके लिए बेहद यादगार पल था, क्योंकि उस समय वो पहले एक्टर थे, जिन्हें करियर के शुरूआत में यह सम्मान मिला. 

करियर के लिए घातक फैसला

इसके बाद उन्होंने 80 के दशक में 'शौकीन' और 'अशांति' जैसी फिल्मों में काम किया जिसे दर्शकों का बेहद प्यार मिला.  फिर 1982 में 'डिस्को डांसर' से वह घर-घर में मशहूर हो गए. लेकिन कहते है सफलता को बनाए रखना बेहद मुश्किल काम है, तो बस मिथुन दा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ , उन्होंने 80 के बाद एक ऐसा फैसला लिया जिसने उनके करियर को कुछ समय के लिए फुलस्टॉप लगा दिया.

90 के दशक में उन्होंने लगभग सौ फ़िल्मों में काम किया, जिनमें से ज़्यादातर बॉक्स ऑफ़िस पर बुरी तरह फ़्लॉप रहीं.  हीरो के तौर पर उनकी आखिरी सोलो हिट फ़िल्म 1995 में रिलीज़ हुई 'रावण राज' थी, जो 30 साल से भी ज़्यादा समय पहले आई थी.

यहां सुने डिस्को डांसर गाना

'डिस्को डांसर की रिलीज के बाद हटा फ्लॉप स्टार का टैग

1985 में जब उनकी  'डिस्को डांसर' बड़े पर्दे पर रिलीज हुई तो उनपर से फ्लॉप का टैग हटा , क्योंकि फिल्म की रिलीज के साथ ही यह वर्ल्डवाइड खासतोर  रूस में बेहतरीन प्रदर्शन किया. जिसके कारण यह दुनिया में भर में 100 करोड़ से ज़्यादा की कमाई करने वाली पहली भारतीय फ़िल्म बनी, बल्कि 'शोले' को पीछे छोड़कर बॉक्स ऑफिस पर उस साल की.

 रूस में कमाए थे लगभग 94 करोड़ रुपये

'डिस्को डांसर' ने भारत में लगभग 6 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं साल 1984 में सोवियत संघ में रिलीज होने पर इस फिल्म ने करीब 60 मिलियन रूबल (लगभग 94 करोड़ रुपये) का भारी-भरकम ग्रॉस कलेक्शन किया था. जिसके बाद दुनिया भर में इसकी कुल कमाई 100 करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गई. उस समय 'शोले' की कुल दुनियाभर की कमाई करीब 30 करोड़ रुपये थी.  इस तरह 'डिस्को डांसर' ने 'शोले' से तीन गुना ज्यादा कमाई कर नया रिकॉर्ड बनाया था.  

फिल्मों में अपने 50 साल के करियर में, मिथुन 350 से ज़्यादा फिल्मों में नजर आए हैं. इनमें से 180 फिल्में बॉक्स ऑफ़िस पर बुरी तरह फ़्लॉप रहीं. इनमें कम से कम 45 फिल्में ऐसी हैं जिन्हें बॉक्स ऑफ़िस पर 'डिज़ास्टर' माना गया. यहां देखे मूवी.

आपके लिए और भी

नेटफ्लिक्स की 8 एपिसोड की वो सीरीज जिसमें सिस्टम से लड़ाई करते डॉक्टर की है कहानी, IMDb पर मिली 8.4 रेटिंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mithun Chakraborty, Disco Dancer, National Film Award, Mrigayaa Film, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com