विज्ञापन

Kareena Kapoor At Mumbai Airport: एयरपोर्ट पर लोगों की लाइन तोड़ अंदर घुसीं करीना कपूर, गुस्से में लोगों ने लगा दी क्लास

Kareena Kapoor Mumbai Airport Viral Video: हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर करीना कपूर खान को स्पॉट किया गया. लेकिन इस दौरान अपनी एक हरकत की वजह से लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा है.

Kareena Kapoor At Mumbai Airport: एयरपोर्ट पर लोगों की लाइन तोड़ अंदर घुसीं करीना कपूर, गुस्से में लोगों ने लगा दी क्लास
एयरपोर्ट पर लोगों की लाइन तोड़ अंदर घुसीं करीना कपूर

Kareena Kapoor At Mumbai Airport, Viral Video: हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर करीना कपूर खान को स्पॉट किया गया. लेकिन इस दौरान अपनी एक हरकत की वजह से लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा है. करीना कपूर को लाइन तोड़कर आगे निकलते देख यूजर्स ने उनकी खूब आलोचना की है. कई लोगों ने इसे सेलिब्रिटीज को मिलने वाले खास ट्रीटमेंट का उदाहरण बताया और इसे अन्य यात्रियों के साथ अन्याय करार दिया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि करीना मुंबई एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेकिंग की लंबी लाइन को छोड़कर सीधे आगे बढ़ जाती हैं. 

लोगों को फूटा गुस्सा 

वे चेकिंग बूथ पर पहुंचकर अपना पासपोर्ट और आईडी अधिकारी को दिखाती हैं और फिर अंदर चली जाती हैं. इस दौरान बाकी यात्री लाइन में खड़े अपनी बारी का इंतजार करते नजर आ रहे हैं. वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों की नाराजगी बढ़ गई.एक यूजर ने लिखा, “करीना कपूर ने एयरपोर्ट पर लाइन तोड़ी और सीधे गेट की ओर बढ़ गईं. सेलिब्रिटीज को ऐसा करने की छूट क्यों है? उन्हें यह अधिकार किसने दिया? बाकी लोगों को भी फ्लाइट पकड़नी होती है, यह सबके साथ नाइंसाफी है.” 
ये भी पढ़ें: आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, सुरों की मलिका को अंतिम विदाई देने पहुंचे क्रिकेटर और सिनेमा के सितारे

करीना कपूर ने नहीं दिया कोई रिएक्शन

दूसरे यूजर ने कहा कि एक साधारण लाइन भी समाज की सच्चाई दिखा देती है. उन्होंने लिखा कि यह दिखाता है कि कुछ लोग खुद को ऊंचा समझते हैं और बाकी को कमतर. कई लोगों ने सवाल किया कि आम आदमी को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है, तो सेलिब्रिटीज को यह सुविधा क्यों? वहीं इस मामले में अभी तक करीना कपूर की तरफ से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. 

वर्कफ्रंट

बता दें कि हाल ही में करीना को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के आईपीएल मैच का मजा लेते देखा गया. उनके साथ पति सैफ अली खान और दोनों बेटे भी मौजूद थे. प्रोफेशनल मोर्चे पर करीना कपूर को साल 2024 में फिल्म ‘क्रू' और ‘सिंघम अगेन' में देखा गया था. अब वे 2026 में रिलीज होने वाली फिल्म ‘दायरा' में नजर आएंगी. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com