विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2021

पेपर में पूछा गया करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे का पूरा नाम, पेरेंट्स ने कर दी शिकायत

छठी क्लास के इस प्रश्न पत्र में बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान के बेटे का नाम पूछे जाने पर अब लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. वहीं इस सवाल को देखकर बच्चों के माता पिता और पालक शिक्षक संघ ने इसकी शिकायत शिक्षा विभाग को कर दी है.

पेपर में पूछा गया करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे का पूरा नाम, पेरेंट्स ने कर दी शिकायत
पेपर में पूछा गया करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे का पूरा नाम
नई दिल्ली:

बॉलीवुड सितारे अपने फैंस के बीच हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. चाहें फिल्म स्टार हों या उनके बच्चे किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में आ ही जाते हैं. बच्चे हो या बड़े सभी को बॉलीवुड का काफी क्रेज है. वहीं अब एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर बच्चे और बड़े दोनों ही हैरान रह गए हैं. दरअसल मध्यप्रदेश के खंडावा के एक स्कूल में सामान्य ज्ञान की परीक्षा में करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे का नाम पूछा गया. इस सवाल को देखते ही छठी क्लास के स्टूडेट्स का भी सिर चकरा गया. 

प्रश्न पत्र में आया से सवाल 
छठी क्लास के इस प्रश्न पत्र में बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान के बेटे का नाम पूछे जाने पर अब लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. वहीं इस सवाल को देखकर बच्चों के माता पिता और पालक शिक्षक संघ ने इसकी शिकायत शिक्षा विभाग को कर दी है. उनका मानना है कि यह सवाल भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है. इतना ही नहीं जिला शिक्षक अधिकारी ने भी इस सवाल को लेकर नोटिस जारी किया है. संघ के संरक्षक डॉ. अनीश अरझरे ने कहा कि 'स्कूल को यदि कुछ पूछना ही था तो देश के महापुरुषों या देशभक्तों के बारे में पूछते अब क्या बच्चों को  ह भी याद रखना होगा कि फिल्म स्टार के बच्चों का नाम क्या है ?'

2 बेटे हैं सैफीना के
आपको बता दें कि करीना कपूर और सैफ अली खान के दो बेटे हैं. बड़ा बेटा तैमूर अली खान हैं जो अभी 5 साल के हैं वहीं सैफीना का एक छोटा बेटा भी है. जिसका नाम जेह अली खान है. जो अभी सिर्फ 10 महीने के हैं. बता दें कि दोनों फिल्मी सितारों के बच्चे आए दिनों लाइमलाइट में बने रहते हैं. दोनों की तस्वीरें और वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा जाती हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor, Kareena Kapoor Khan, Taimur Ali Khan Name, Kareena Kapoor Saif Ali Khan Son Name In Question Paper, Kareena Kapoor Son Full Name
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com