विज्ञापन
This Article is From Sep 24, 2020

काजोल को लेकर करण जौहर ने किया खुलासा, बोले- इन्हें अक्षय कुमार पर क्रश था और मैं भी...Viral हुआ Video

करण जौहर (Karan Johar) ने बताया कि काजोल (Kajol) को बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार पर क्रश था. इसके साथ ही करण जौहर ने कहा कि मैं काजोल का सहारा बन गया था.

काजोल को लेकर करण जौहर ने किया खुलासा, बोले- इन्हें अक्षय कुमार पर क्रश था और मैं भी...Viral हुआ Video
काजोल (Kajol) को लेकर करण जौहर (Karan Johar) ने किया खुलासा
  • काजोल को लेकर करण जौहर ने किया खुलासा
  • करण जौहर ने कहा कि इन्हें अक्षय कुमार पर क्रश था और...
  • करण जौहर का पुराना वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

काजोल (Kajol) और करण जौहर (Karan Johar) ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है और दोनों काफी अच्छे दोस्त भी हैं. हाल ही में काजोल का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें करण जौहर काजोल से जुड़े राज कपिल शर्मा के शो में खोलते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में करण जौहर ने बताया कि काजोल को बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार पर क्रश था. इसके साथ ही करण जौहर ने कहा कि मैं काजोल का सहारा बन गया था. करण जौहर के इस खुलासे को लेकर कपिल शर्मा और अर्चना पूरन सिंह भी तालियां बजाकर हंसते हुए नजर आए. 

कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो से जुड़े इस वीडियो ने लोगों का खूब ध्यान खींचा है, इसके साथ ही फैंस इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. वीडियो में करण जौहर (Karan Johar) ने काजोल (Kajol) को लेकर कहा, "काजोल को अक्षय कुमार पर अच्छा खासा क्रश था. पूरे प्रीमियर में वह अक्षय कुमार को ढूंढ रही थी और मैं उसका सहारा बन गया था. क्योंकि कहीं न कहीं मैं भी अक्षय कुमार को ही ढूंढ रहा था." करण जौहर की इन बातों को सुनकर काजोल, कपिल शर्मा और अर्चना पूरन सिंह अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं और तालियां पीट-पीटकर हंसने लगते हैं. बता दें कि बॉलीवुड नॉनस्टॉप के एकाउंट से शेयर हुए इस वीडियो को अब तक 28 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. 

बता दें कि काजोल (Kajol) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी मम्मी तनुजा के 77वें जन्मदिन पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा की थी, जिसमें उन्होंने अपनी मम्मी से जुड़ी कई बातें लिखी थीं. एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार काजोल अपने पति और बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के साथ तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर में नजर आए थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाकर रख दिया था. खास बात तो यह है कि तान्हाजी अपनी कमाई के जरिए साल की सबसे बड़ी फिल्म भी बनी थी. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kajol, Karan Johar, Karan Johar On Kajol, Karan Johar Reveals About Kajol, Karan Johar Says Kajol Had Big Crush On Akshay Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com