विज्ञापन
This Article is From May 15, 2023

कपिल शर्मा के साथ ट्विनिंग करते हुए बेटी अनायरा ने किया रैंप वॉक, VIDEO देख फैन्स बोले- अब्दु रोजिक की छोटी बहन

कपिल शर्मा का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे रैंप वॉक करते दिख रहे हैं. इस रैंप वॉक की खास बात यह है कि वे इसे अकेले नहीं, बल्कि अपनी क्यूट बेटी अनायरा के साथ कर रहे हैं.

कपिल शर्मा के साथ ट्विनिंग करते हुए बेटी अनायरा ने किया रैंप वॉक, VIDEO देख फैन्स बोले- अब्दु रोजिक की छोटी बहन
कपिल शर्मा ने बेटी अनायरा के साथ किया रैंप वॉक
नई दिल्ली:

कॉमेडियन कपिल शर्मा की आज देशभर में करोड़ों फैन फॉलोइंग है. कपिल आज के समय में भारत के सबसे महंगे कलाकार में से एक हैं. कपिल के शो 'द कपिल शर्मा शो' पर सितारे अक्सर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचते हैं. हाल ही में कपिल की फिल्म Zwigatto भी रिलीज हुई थी, जिसे बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रिस्पांस मिला था. कपिल सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव देखे जाते हैं और यहां अक्सर अपने फैन्स के लिए नई-नई पोस्ट साझा करते हैं. इसी क्रम में उनका एक लेटेस्ट वीडियो इस समय चर्चा में आ गया है.

कपिल शर्मा का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे रैंप वॉक करते दिख रहे हैं. इस रैंप वॉक की खास बात यह है कि वे इसे अकेले नहीं, बल्कि अपनी क्यूट बेटी अनायरा के साथ कर रहे हैं. वीडियो को विरल भयानी के पेज से शेयर किया गया है. वीडियो में आप पिता-बेटी को एक जैसे कपड़ों में ट्विनिंग करते हुए देख सकते हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि कपिल अपनी बेटी का हाथ पकड़कर मंच पर आते हैं और वे नन्ही अनायरा को सभी को हाय बोलने को कहते हैं. वहीं अनायरा भी पापा के इंस्ट्रक्शन को ठीक से फॉलो करती हैं.

कपिल शर्मा और उनकी बेटी अनायरा के इस वीडियो पर लोगों के ताबड़तोड़ कमेंट्स आ रहे हैं. अधिकतर लोग कपिल की बेटी को बिग बॉस कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक से कंपेयर कर रहे हैं. उनका कहना है कि अनायरा अब्दु रोजिक की बहन लग रही हैं. गौरतलब है कि कपिल शर्मा ने साल 2018 में गिन्नी चतरथ से शादी की थी, जिनसे उन्हें त्रिशान और अनायरा नाम के दो बच्चे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Sharma, Kapil Sharma Video, Kapil Sharma With Daughter Anayra Sharma, Kapil Sharma Daughter Video, Kapil Sharma Ramp Walk Video, Kapil Sharma Ramp Walk With Daughter Anayra, Kapil Sharma Instagram, Kapil Sharma Wife, Ginni Chatrath, Kapil Sharma News, Kapil Sharma Facts, The Kapil Sharma Show, Kapil Sharma Ramp Walk With Daughter, Kapil Sharma Movie, Zwigatto, Kapil Sharma Career, Anayra Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com