विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2019

कंगना रनौत ने करणी सेना को 'मणिकर्णिका' पर खुलेआम किया चैलेंज, बोलीं- मैं भी राजपूत हूं, बर्बाद कर दूंगी...

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'मणिकर्णिका' (Manikarnika) पर करणी सेना (Karni Sena) ने सवाल उठाया है. लेकिन कंगना रनौत ने उन्हें खुलेआम चैलेंज कर दिया है.

Also Read in
कंगना रनौत ने करणी सेना को 'मणिकर्णिका' पर खुलेआम किया चैलेंज, बोलीं- मैं भी राजपूत हूं, बर्बाद कर दूंगी...
'मणिकर्णिका' (Manikarnika) फिल्म में कंगना रनौत (Kangana Ranaut)
  • अगले हफ्ते रिलीज होने जा रही 'मणिकर्णिका'
  • करणी सेना की मेकर्स को धमकी
  • कंगना रनौत ने दी चेतावनी
नई दिल्ली:

कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की झांसी की रानी लक्ष्मी बाई के जीवन पर आधारित फिल्म 'मणिकर्णिका' (Manikarnika) पर करणी सेना (Karni Sena) ने दीपिका-रणवीर की 'पद्मावत' फिल्म की तरह सवाल उठाया है. इस पर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने करारा जवाब दिया है. कंगना रनौत का कहना है कि राजपूत समूह की करणी सेना उनकी फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' (Manikarnika: The Queen Of Jhansi) को लेकर तंग कर रहे हैं, जो अगले हफ्ते शुक्रवार को रिलीज होने वाली है और इस फिल्म को रिलीज होने के लिए सेंट्रेल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (Central Board Of Film Certification) ने प्रमाण पत्र भी दे दिया है. कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने करणी सेना को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह भी एक राजपूत हैं और अगर फिल्म रिलीज करने के बीच में आए तो बर्बाद कर देंगे.

तैमूर अली खान पापा सैफ को मानते हैं अपना 'KING', कुछ यूं दिया सबूत.. देखें Pics

देखें ट्रेलर-

 

कंगना रनौत ने कहा, ''चार इतिहासकारों ने 'मणिकर्णिका' को प्रमाण पत्र दिया है और हमें सेंसर सर्टिफिकेट भी मिला है. इस बारे में हमने करणी सेना को बता दिया है, लेकिन इसके बावजूद वह हमें तंग कर रहे हैं. यदि वो यह सब करना बंद नहीं करेंगे तो उन्हें पता होना चाहिए कि मैं भी एक राजपूत हूं और मैं सबको बर्बाद कर दूंगी.'' मणिकर्णिका की कहानी रानी लक्ष्मी बाई के जीवन पर आधारित हैं, जिन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ सन् 1857 की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई थी.

भूषण कुमार और कृष्ण कुमार के खिलाफ यौन शोषण का आरोप निकला झूठा, केस वापस

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक महाराष्ट्र की करण सेना विंग ने फिल्ममेकर्स को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यदि फिल्म में रानी लक्ष्मी बाई की छवि को बदनाम करने की कोशिश या फिर ब्रिटिशर्स के लिए प्रेम दिखलाया गया तो मेकर्स को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा.'' रानी लक्ष्मी बाई का असली नाम मणिकर्णिका है, जिनका जन्म वाराणसी के मराठी परिवार में हुआ था. विवाह के बाद में रानी लक्ष्मी बाई ने झांसी में चली गईं थीं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kangana Ranaut, Karni Sena, Manikarnika Row, Manikarnika Controversy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com