- कंगना रनौत ने इंटरव्यू में किया खुलासा
- अपनी बेबाकी के लिए पहचानी जाती हैं कंगना रनौत
- 'मणिकर्णिका' का कर चुकी हैं डायरेक्शन
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. एक इंटरव्यू के दौरान कंगना (Kangana Ranaut) ने CBFC के पूर्व चेयरमेन पहलाज निहलानी (Pahlaj Nihalani) से जुड़ा एक किस्सा शेयर करते हुए बताया कि उन्हें एक फिल्म (आई लव यू बॉस) की शूटिंग के दौरान रॉब (Robe) पहनने को दिया गया था. साथ ही कहा गया था कि उसके नीचे कुछ भी पहनने से मना किया गया था. मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखने वाली कंगना (Kangana Ranaut) ने कहा कि स्ट्रगल के दिनों में लोग मदद करने का वादा करते थे और भूल जाते थे. उन्होंने बताया कि जब मैं काम की तलाश कर रही थी तो मेरे पास पहलाज निहलानी (Pahlaj Nihalani) की फिल्म का ऑफर आया था लेकिन मुझे फिल्म बीच में ही छोड़नी पड़ी.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
'Manikarnika' में कंगना रनौत ने इस तरह चलाया था घोड़ा, Video हुआ वायरल
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के मुताबिक पहलाज निहलानी (Pahlaj Nihalani) की फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें बिना अंडरगारमेंट के कपड़े पहनने के लिए कहा गया था. यह एक फोटोशूट था. बकौल कंगना, मेरे पास सिर्फ एक सैटिन का रॉब था. यह एक यंग लड़की का किरदार था जो अपने बॉस की तरफ आकर्षित हो गई थी. कंगना ने बताया कि मैंने उनसे कहा कि मेरे माता-पिता इसको पसंद नहीं करेंगे और बीच में ही फिल्म को छोड़ दिया. इसके बाद मैंने अपना नंबर भी बदल लिया था. कंगना ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा यह एक तरह का सॉफ्ट पॉर्न सीन था. उस दिन मुझे समझ मे आया कि क्यों मेरे मां-बाप क्यों नहीं चाहते थे कि मैं फिल्मों में काम करूं.
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने बताया कि इस घटना के बाद मैंने काम ढूंढना बंद नहीं किया और ऑडिशन देना जारी रखा. शो के दौरान कंगना रनौत ने बताया कि उन्होंने अनुराग बासु (Anurag Basu) की गैंग्सटर (Gangster) और तेलगू फिल्म पोकिरी (Pokiri) के लिए साथ में ऑडिशन दिया था और दोनों ही फिल्मों के लिए एक साथ सेलेक्ट भी हो गई थी. कंगना ने पोकिरी को छोड़ गैंगस्टर में काम करने का फैसला किया था. कंगना इससे पहले भी बड़ी बेबाकी से अपनी बात कह कर बॉलीवुड (Bollywood) में हंगामा मचा चुकी हैं. उन्होंने बॉलीवुड में परिवारवाद के खिलाफ जमकर आवाज उठाई है. कंगना, के करियर में फैशन, क्वीन, द तनु वेड्स मनु सीरिज और कृष 3 जैसी फिल्में शुमार हैं. आखिरी बार कंगना, रानी लक्ष्मी बाई की बायोपिक मणिकर्णिका में दिखाई दी थीं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं