विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2021

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के ऐज गैप पर कंगना रनौत का कमेंट, बोलीं- अच्छा लगा

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी सुर्खियों में हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने विक्की और कैटरीना के बीच उम्र के अंतर को लेकर अपनी बात कही है.

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के ऐज गैप पर कंगना रनौत का कमेंट, बोलीं- अच्छा लगा
विक्की और कैटरीना के ऐज गैप पर कंगना रनौत का रिएक्शन
नई दिल्ली:

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी सुर्खियों में हैं. सबकी नजरी शादी के डिटेल्स पर है लेकिन इस स्टार कपल ने शादी को लेकर इतनी गोपनीयता बरती है कि अभी तक न कोई तस्वीर और वीडियो ही सामने आ सका है. लेकिन सोशल मीडिया पर उनके विवाह को लेकर सरगर्मियां अपने उफान पर है. इस बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कैटरीना और विक्की के बीच उम्र के अंतर को लेकर अपना पक्ष रखा है. बता दें कि कैटरीना कैफ 38 साल की हैं जबकि विक्की कौशल 33 साल के हैं. कंगना रनौत ने इसे लेकर अपना पक्ष रखा है और इसे एक अच्छा कदम भी बताया है. 

q09bu4k

कंगना रनौत ने कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के बीच इस ऐज गैप को लेकर लिखा है, 'जब हम बड़े हो रहे थे, हमने सफल अमीर पुरुषों की कम उम्र महिलाओं से शादी करने की कई कहानियां सुनीं. महिलाओं के लिए अपने पति से अधिक सफल होना एक बड़े संकट के रूप में देखा गया था, एक निश्चित उम्र के बाद अपने से कम उम्र आदमी से शादी करना तो भूल जाओ, महिलाओं के लिए शादी करना ही असंभव था. भारतीय फिल्म उद्योग की अमीर और सफल महिलाओं को सेक्सिस्ट मानदंडों को तोड़ते हुए देखकर अच्छा लगा. लैंगिक रूढ़िवादिता को फिर से परिभाषित करने के लिए पुरुषों और महिलाओं दोनों को बधाई.' इस तरह कंगना रनौत ने अपना पक्ष रखा है. 

700 साल पुराने किले में हो रही है कैटरीना-विक्की कौशल की शादी, जानें किले का इतिहास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kangana Ranaut, Kangana Ranaut Reaction, Katrina Kaif, Vicky Kaushal, Katrina Vicky Age Gap
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com