हरियाणवी गानों की डीजे और शादी-पार्टियों में बड़ी धूम रहती है. वो जमाना गया जब लोग केवल पंजाबी गानों पर झूमते थे अब हरियाणवी गाने भी जश्न की शान बन चुके हैं. कुछ ऐसा ही एक गाना दो साल पहले आया था. दो साल सुनकर आपको लगेगा कि ये गाना पुराना होगा. ये गाना पुराना जरूर है लेकिन जहां हरियाणवी ट्रेंडिंग हिट्स की बात हो वहां इस गाने को जरूर बजाया जाता है. हमें पूरा यकीन है कि लिरिक्स सुनकर आपको समझ आ जाएगा कि हम किस गाने की बात कर रहे हैं और आपने भी इस डांस जरूर किया होगा.
हरियाणवी गाना जिसमें लुगाई कर रही बालम की पैरवी
हम जिस हिट हरियाणवी गाने की बात कर रहे हैं ये साल 2024 में आया थी. इस गाने के बोल वरुणेश बैसला और अनुज मुलेधा ने लिखे थे और इसे गाया फरमानी नाज और मनीष त्यागी ने था. इस गाने में हरियाणा की एक लुगाई अपने ठाठ-बाठ गिना रही है वहीं कुछ गांव वाले उसे ये कहकर चिढ़ा रहे हैं कि वह तो लंबी है लेकिन उसका पति हाइट में छोटा है. ये गाना 7 अगस्त 2024 को यूट्यूब पर शेयर किया गया था. इसे अब तक यूट्यूब पर 238 मिलियन बार देखा जा चुका है. इस गाने की सिंगर भी अपने आप में एक वायरल सेंसेशन रही हैं. ये कोई और नहीं बल्कि फरमानी नाज हैं. फरमानी नाज वही लड़की हैं कुछ साल पहले इंस्टाग्राम पर इनका एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में वह 'लंबी जुदाई' गाना गाती नजर आई थीं. गांव में बैठी इस सादी सी लड़की ने नेटिजन्स का दिल जीता और ये लड़की यानी कि फरमानी टीवी और मीडिया की नजरों में आ गईं. फरमानी के टैलेंट का दम इस गाने में आप बखूबी देख सकते हैं.
फरमानी नाज के गानों की बात करें तो इनमें नागन सी लुगाई, चढ़ती जवानी मेरा लुट गया चैन, भोले मां का दिल ना दुखाइयो, मोहब्बत में जून में, यूपी बिहार बावला, जान कडके लेगी रे शामिल हैं. वहीं फरमानी के भजन और धार्मिक गीतों में हर हर शंभू, हरे हरे कृष्ण, दीवानी दीवानी, राम बन जाउंगा, काली के पुजारी शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं