विज्ञापन
This Article is From Mar 08, 2018

हैरान-परेशान नजर आए कंगना और राजकुमार, शुरू की Mental Hai Kya की शूटिंग...

कंगना रनोट और राजकुमार राव ने फिल्म 'मेंटल है क्या' की शूटिंग शुरू कर दी है...

हैरान-परेशान नजर आए कंगना और राजकुमार, शुरू की Mental Hai Kya की शूटिंग...
'क्वीन' के बाद दोबारा साथ दिखेंगे कंगना और राजकुमार.
  • 'मेंटल है क्या' की शूटिंग शुरू
  • लीड रोल में राजकुमार और कंगना
  • एकता कपूर हैं फिल्म की प्रोड्यूसर
नई दिल्ली: कंगना रनोट और राजकुमार राव की फिल्म 'मेंटल है क्या' इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. फिल्म के पोस्टर्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इसी बीच स्टार्स ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी है. साथ ही कंगना और राजकुमार के नए लुक की तस्वीरें साझा की. फोटो में दोनों स्टार्स हैरान-परेशान और गुस्से में नजर आ रहे हैं. बता दें, कंगना और राजकुमार की जोड़ी पहली बार फिल्म 'क्वीन' में जमी थी. 

पार्टी में पहुंचीं 'मेंटल' कंगना रनोट, अजीबो-गरीब एक्सप्रेशन देकर चौंकाया...​
'मेंटल है क्या' में कंगना-राजकुमार का यह चौथा लुक है. इससे पहले स्टार्स के तीन लुक चर्चा में रहे. फिल्म के पोस्टर्स को सोशल मीडिया पर काफी सराहा गया है, और इसे पॉजिटिव रिस्पॉन्स भी मिला है.  

आईएएनएस से बातचीत में राजकुमार ने कहा, "यह एक अद्भुत कहानी है. यह बेहद अनोखी और विचित्र कॉमेडी है. कंगना पावरहाउस कलाकार हैं और हम 'क्वीन' के बाद एकता कपूर (निर्माता) के साथ फिर से साथ आ रहे हैं, इसलिए यह बहुत मजेदार होगी."

Mental Hai Kya में कंगना रनोट का दिखा खूनी अंदाज, कह बैठेंगे OMG!

फिल्म की कहानी कनिका ढिल्लों ने लिखी है. 'मेंटल है क्या' के डायरेक्टर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता प्रकाश कोवेलामुदी हैं. फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kangana Ranaut, Rajkummar Rao
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com