बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पति भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में नजर आईं. इस दौरान उन्होंने भगवान शिव के दर्शन किए. दर्शन करते हुए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का वीडियो भी सामने आया है. कपल के महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन करने पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का वीडियो शेयर कर उनकी तारीफ की है. कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. फैंस के लिए वह अक्सर खास पोस्ट शेयर करती रहती हैं.
कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का महाकालेश्वर मंदिर से जुड़ा वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, 'यह पावर कपल कितना अच्छा उदाहरण पेश कर रहा है, यह न केवल उन्हें महाकाल (भगवान शिव) का आशीर्वाद देता है, बल्कि यह किसी न किसी तरह से सनातन पर निर्मित धर्म और एक सभ्यता का सम्मान भी करता है. इसके अलावा छोटे स्तर पर, यह मंदिर / राज्य में पर्यटन को बढ़ाता है और कुल मिलाकर राष्ट्र को अपने आत्मसम्मान और अर्थव्यवस्था दोनों में मदद करता है.'
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

kangana ranaut post
Photo Credit: Instagram
सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का यह वीडियो वायरल हो रहा है. कंगना रनौत, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के फैंस पोस्ट को पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि महाकालेश्वर मंदिर में पूजा के दौरान अनुष्का शर्मा साड़ी और माथे पर भस्म लगाए शिवलिंग की पूजा करती दिखाई दे रही हैं, जिसकी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गए हैं. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का लुक फैंस का दिल जीत रहा है. वहीं कपल को साथ देखकर फैंस भी रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं