विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2018

कंगना रनौत और ऋतिक रोशन होंगे आमने-सामने, कुछ ऐसे होने जा रही टक्कर

अपने कथित प्रेम संबंधों को लेकर सार्वजनिक वाकयुद्ध में उलझने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के बीच अब बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत होगी.

कंगना रनौत और ऋतिक रोशन होंगे आमने-सामने, कुछ ऐसे होने जा रही टक्कर
'मणिकर्णिका' में कंगना रनौत
  • कंगना-ऋतिक होंगे आमने-सामने
  • 'रिपब्लिक डे' पर होगी रिलीज
  • दोनों फिल्में जबरदस्त
नई दिल्ली: अपने कथित प्रेम संबंधों को लेकर सार्वजनिक वाकयुद्ध में उलझने वाले अभिनेता ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के बीच अब बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत होगी. दोनों की फिल्में अगले साल जनवरी में एक ही दिन रिलीज होने जा रही हैं. कंगना की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' और ऋतिक की 'सुपर 30' अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी. 'मणिकर्णिका' इस साल अप्रैल में ही रिलीज होने वाली थी और बाद में रिलीज की तारीख 15 अगस्त की गयी और फिर सितंबर में रिलीज किया जाना तय हुआ, लेकिन आज जी स्टूडियोज और फिल्म के निर्माता कमल जैन ने ट्विटर पर लिखा कि फिल्म गणतंत्र दिवस वाले हफ्ते के अंत में रिलीज होगी.

'धड़क' स्क्रीनिंग पर रेखा ने जाह्नवी-ईशान को लगाया गले, कुछ यूं हुए इमोशनल... देखें वीडियो

कृष द्वारा निर्देशित फिल्म में कंगना रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका दिखेंगी. ऋतिक की फिल्म 'सुपर 30' पटना में रहने वाले गणितज्ञ आनंद कुमार की जिंदगी पर आधारित है जो हर साल आईआईटी में दाखिले की तैयारी करने वाले 30 छात्रों को कोचिंग देते हैं. कंगना ने 2016 में एक साक्षात्कार में ऋतिक की तरफ संकेत करते हुए उन्हें अपना बेवकूफ पूर्व प्रेमी बताया था. इसके बाद दोनों कलाकारों के बीच विवाद शुरू हो गया और दोनों ने एक दूसरे को कानूनी नोटिस भेजे.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kangana Ranaut, Hrithik Roshan, Manikarnika
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com