कमल हासन की इंडियन 2 पिछले शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे काफी हद तक आलोचना का सामना करना पड़ा है. यह फिल्म साल 1996 में आई इंडियन का सीक्वल है, जिसे सिनेमाघरों में खूब प्यार मिला था. ऐसे में इंडियन 2 से कमल हासन के फैंस को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह फिल्म रिलीज हुई तो सभी ने इसकी जमकर आलोचना की. लोगों और समीक्षकों की आलोचना को देखते हुए अब इंडियन 2 के मेकर्स ने बड़ा फैसला किया है. इस फिल्म को मेकर्स ने छोटा कर दिया है.
इस बात की जानकारी इंडियन 2 के प्रोडक्शन हाउस Lyca Productions ने दी है. उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इंडियन 2 का पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्टर पर लिखा है, 'हमने आपकी बात सुनी! इंडियन 2 अब 12 मिनट छोटी हो गई है! अब अपने नजदीकी सिनेमाघरों में फिल्म का छोटा संस्करण देखें! इस पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, इंडियन 2 सेंसर्ड एडिशन देखें, अब 12 मिनट छोटा करके एक सुव्यवस्थित संस्करण पेश किया जा रहा है. एक बेहतरीन अनुभव के लिए इसे अपने नज़दीकी सिनेमाघरों में देखें!
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
खबरों की मानें तो इंडियन 2 का बजट करीब 200 करोड़ रुपये है. इंडियन 2 में कमल हासन के अलावा सिद्धार्थ, रकुल प्रीत सिंह, काजल अग्रवाल, एस जे सूर्या, प्रिया भवानी शंकर, नेदुमुदी वेणु, विवेक, कालिदास जयराम, गुलशन ग्रोवर, समुथिरकानी, बॉबी सिम्हा, ब्रह्मानंदम, वेनेला किशोर, जाकिर हुसैन, पीयूष मिश्रा, गुरु सोमसुंदरम, दिल्ली गणेश, जयप्रकाश, मनोबाला, और अश्विनी थंगराज जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं. हिंदुस्तानी 2 के डायरेक्टर शंकर को लार्जर दैन लाइफ फिल्में बनाने के लिए पहचाना जाता है. लेकिन इस बार वह चूकते नजर आते हैं. उन्होंने सबकुछ बहुत ही भव्य रखा लेकिन कहानी में चूक गए. कुल मिलाकर फिल्म बहुत ज्यादा बोरिंग हो जाती है और आखिर आते-आते लगता है कि ये कब खत्म होगी. जो फिल्म में दिखाया गया है, उसकी झलक अपरिचित, गब्बर इज बैक और जवान जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं