विज्ञापन

काला हिरण के ही इस एक्टर के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे प्रोड्यूसर अमित जानी, खुद को बताया था सलमान खान का दोस्त 

गोविंद नामदेव के सलमान खान को दोस्त कहने वाले वायरल हो रहे इंटरव्यू के बीच काला हिरण के प्रोड्यूसर अमित जानी ने एक्टर के खिलाफ लीगल एक्शन लेने की धमकी दी है.  

काला हिरण के ही इस एक्टर के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे प्रोड्यूसर अमित जानी, खुद को बताया था सलमान खान का दोस्त 
काला हिरण के प्रोड्यूसर लेंगे गोविंद नामदेव के खिलाफ लीगल एक्शन
नई दिल्ली:

विवादित फिल्म काला हिरण के प्रोड्यूसर अमित जानी ने अपनी ही फिल्म के एक्टर के खिलाफ लीगल एक्शन लेने का फैसला किया है. दरअसल, काला हिरण में एक्टर गोविंद नामदेव वकील की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं, जो कि सलमान खान के काला हिरण केस से जुड़ा हुआ है. वहीं गोविंद नामदेव ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुद को सलमान खान का दोस्त बताते हुए दावा किया कि उनसे धोखे से ये फिल्म करवाई गई है. वहीं इस बयान के वायरल होने के बाद मेकर्स ने एक्टर के खिलाफ लीगल एक्शन लेने का फैसला किया है. 

गोविंद नामदेव के दावों पर अमित जानी का पलटवार

एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए काला हिरण के प्रोड्यूसर अमित जानी ने एक वीडियो शेयर किया और गोविंद नामदेव द्वारा लगाए गए झूठे आरोपों पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा, गोविंद नामदेव जी आजकल मीडिया में बडी बयानबाजी कर रहे हैं और कह रहे हैं कि मेकर्स ने बेवकूफ बनाया है. प्रोडक्शन हाउस ने बेवकूफ बनाया है. चीट कर लिया धोखा हो गया. बताया नहीं कि स्क्रिप्ट क्या थी. मुझे पता ही नहीं था कि ये फिल्म काकाणीं केस पर आधारित है. काला हिरण की जो हत्या हुई थी 2 अक्टूबर 1998 में. उस पर आधारित है. मैं तो सलमान खान का दोस्त हूं. मैं तो उनके खिलाफ कभी जा नहीं सकता. मेरे साथ धोखा हो गया. अरे दईया मर गया.

ये भी पढ़ें- काला हिरण में बॉलीवुड के दो जाने माने एक्टर, एक अजय देवगन की गोलमाल का है हिस्सा, दूसरा सलमान खान का दोस्त 

काला हिरण के प्रोड्यूसर ने कहा- उनकी रीड की हड्डी इतनी कमजोर है 

आगे उन्होंने कहा, ये सब क्या है. एक एक्टर, जो है उसकी रीढ़ की हड्डी इतनी कमजोर है, जो एक मीटर की जीभ निकालकर किसी सुपरस्टार के जूते की धूल चाटने में लगा हुआ है. जिस शूट के लिए उनको स्क्रिप्ट पढ़वाई गई. 1998 से लेकर 2018 तक जो मुकदमा चला. काकाणीं हिरण मामले का जोधपुर की अदालतों में उन मुकदमे के 20 साल के सीन को 3-4 दिन तक जो व्यक्ति अदालत में स्क्रिप्ट के साथ सेट पर शूट करता रहा. उसको नहीं पता कि जिप्सी में खून लगा है. जिप्सी के टायरों में हिरण के बाल लगे हैं. डॉक्टर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट गलत बनाई है. फिर दोबारा पोस्टमार्टम हुआ है. हर एक गवाह से क्रॉस एग्जामिनेशन करता रहा. हर एक तथ्य पर जो क्रॉस एग्जामिनेशन करता रहा, जो अयान खान के बचाव की दलील पर और अयान खान के वकील के हर दलील पर क्रॉस एग्जामिनेशन करता रहा. एक एक शब्द जिसको पता है वो बार बार कह रहा है 2 अक्टूबर की रात काकांणी के जंगल में अयान खान ने दो काले हिरणों का शिकार किया. लगातार वह उसको सुपरस्टार कह रहा है. बॉलीवुड एक्टर कह रहा है. बॉलीवुड की फंडिंग कह रहा है. कोर्ट में यह भी कह रहा है कि कानून हमेशा अंधा नहीं होता और वकालत हमेशा धंधा नहीं होता. कितनी बातें कितने डायलॉग वह लगातार कह रहे हैं. 

गोविंद नामदेव के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे काला हिरण के प्रोड्यूसर

वो आदमी आज टीजर देखकर कह रहा है कि मेरे साथ धोखा हुआ है. चीट हुआ है. इस देश का पढ़ा लिखा सभ्य व्यक्ति. खासकर मीडिया भी इस बात को जानता है कि बिना स्क्रिप्ट के कोई व्यक्ति शूट नहीं कर सकता. वह बहुत बड़े आर्टिस्ट हैं. क्या वो बिना स्क्रिप्ट के शूट करते हैं? और क्या डायलॉग, जो वह कह रहे थे वह उनकी आतमा ने कहा था? क्या उन्हें गन प्वॉइंट पर कहकर कोर्ट में कहने को कहा गया था. फिल्म का टाइटल काला हिरण सिंपल था, जो 1998 केस पर आधारित है. उन्होंने ना सिर्फ इस पार्ट के लिए बल्कि अगले पार्ट के लिए भी अग्रीमेंट साइन किया है. उन्होंने इसका उल्लंघन किया. और अब क्योंकि सलमान खान की नजरों में वह आ गए तो खुद को अच्छा दिखाने के लिए उन्होंने कहा कि वह इस बारे में नहीं जानते थे. जैसे हमने उनसे शूट बंदूक की नोक पर रखा था. गोविंद नामदेव हम आपके खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे और आपको नोएडा के कोर्ट में आपको जवाब देना होगा क्योंकि आपने प्रोड्क्शन हाउस के साथ जो भी किया. लीगल एक्शन के लिए तैयार रहें. 

ये भी पढ़ें- 15 जून को बॉक्स ऑफिस पर 25 साल पहले टकराई थी दो फिल्में, दोनों हिट, एक ने 18 करोड़ के बजट में कमाए 133 करोड़

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Govind Namdev, Kala Hiran, Salman Khan, Amit Jani, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com