विज्ञापन

आवारापन 2 की चर्चा के बीच पाकिस्तानी सिंगर ने रिलीज किया तेरा मेरा रिश्ता 2.0, यूट्यूब पर हो रहा ट्रेंड, फैंस बोले- Nostalgic 

आवारापन 2 के तेरा मेरा रिश्ता के नए वर्जन की चर्चा के बीच पाकिस्तानी सिंगर मुस्तफा जाहिद ने अपना तेरा मेरा रिश्ता 2.0 रिलीज कर दिया है, जो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है. 

आवारापन 2 की चर्चा के बीच पाकिस्तानी सिंगर ने रिलीज किया तेरा मेरा रिश्ता 2.0, यूट्यूब पर हो रहा ट्रेंड, फैंस बोले- Nostalgic 
पाकिस्तानी सिंगर मुस्तफा ने आवारापन का तेरा मेरा रिश्ता 2.0 किया रिलीज
नई दिल्ली:

आवारापन 2 सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026 को रिलीज हो गई है, जिसमें वे जुनून, ये आवारापन, तेरा मेरा रिश्ता कन्टिन्यूस, तुम्हारे लिए, तो फिर आओ (दोबारा) और पिया घर आया , लाडो जैसे गाने फैंस का दिल जीत रहे हैं. इन गानों को यूट्यूब पर ही नहीं बल्कि सिनेमाघरों में भी पसंद किया जा रहा है. लेकिन कुछ भारतीय फैंस के दिलों में आवारापन का तो फिर आओ और तेरा मेरा रिश्ता गाने के सिंगर मुस्तफा जाहिद की आवाज बसी हुई है. वहीं कम लोग जानते हैं कि कि इस गाने को पाकिस्तानी सिंगर ने आवाज दी थी, जो अब तो फिर आओ और तेरा मेरा रिश्ता के नए वर्जन का हिस्सा नहीं हैं. लेकिन फिर भी उन्होंने भारतीय फैंस के लिए तेरा मेरा रिश्ता 2.0 वर्जन यूट्यूब पर शेयर किया है, जो ट्रेंड कर रहा है. 

मुस्तफा जाहिद ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी सिंगर मुस्तफा जाहिद ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने यूट्यूब पेज पर तेरा मेरा रिश्ता 2.0 शेयर करने की जानकारी देते हुए लिखा, 1.0 भी अपना. 2.0 भी अपना और आप सब भी मेरे अपने. तो फिर टेंशन कैसी? तेरा मेरा रिश्ता अब एप्पल म्यूजिक पर. इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस ने हार्ट इमोजी से रिएक्शन दिया. जबकि पुराने दिनों की फैंस को याद आ गई है. 

यूट्यूब पर छाया तेरा मेरा रिश्ता 2.0

पूरा वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

मुस्तफा जाहिद ने अपने यूट्यूब चैनल पर 1 दिन पहले तेरा मेरा रिश्ता 2.0 शेयर किया, जिसे अबतक 1.3 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. वहीं फैंस Nostalgic फील करते नजर आ रहे हैं. जबकि आवारापन 2 के मेकर्स द्वारा शेयर किए गए तेरा मेरा रिश्ता के नए वर्जन को 9 दिन पहले शेयर किया था. वहीं इसे 13 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. 

भारत का तेरा मेरा रिश्ता का नया वर्जन सुनने के लिए क्लिक करें

मुस्तफा जाहिद ने तेरा मेरा रिश्ता का हिस्सा ना होने पर कही ये बात

हाल ही में शिकागो के कॉन्सर्ट में सिंगर मुस्तफा जाहिद ने फिल्म के ट्रैक का हिस्सा ना होने पर निराशा जाहिर की थी. उन्होंने कहा, "यह मेरे जीवन का पहला गाना है जिसे मैंने लिखा. यह मेरी लाइफ का पहला गाना है, जिसे मैंने कंपोज किया और यह मेरे जीवन का पहला गाना भी है, जिसे मैंने गाया. यह दुख की बात है कि कभी-कभी दुनिया भर की राजनीति के कारण कला को नुकसान उठाना पड़ता है. इसलिए, दुर्भाग्य से मैं इस एल्बम का हिस्सा नहीं हूं. लेकिन भारतीयों से मुझे जो प्यार और सम्मान हमेशा मिला है, वह वाकई अद्भुत है. आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद."

आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

इमरान हाशमी की आवारापन 2 की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई हो रही है. वहीं बंटवारा 1947 के शोर में फिल्म ने 55.75 करोड़ भारत में नेट कलेक्शन और 66.90 करोड़ का ग्रॉस और वर्ल्डवाइड 72.90 करोड़ का कलेक्शन कर दिया है. 

ये भी पढ़ें- अवधी भाषा का ठेठ देहाती गीत, 44 साल बाद भी हेमलता बाली की आवाज देती है सुकून, बना हिंदी सिनेमा कल्ट क्लासिक गाना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Awarapan 2, Tera Mera Rishta, Mustafa Zahid, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com