साल 2000 में शाहरुख खान ने जूही चावला और अजीज मिर्जा के साथ मिलकर एक प्रोडक्शन हाउस शुरू किया, जिसका नाम ड्रीमज अनलिमिटेड था. इसके बैनर तले पहली फिल्म ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' बनाई गई. यह एक मसाला फिल्म थी, फिल्म में शाहरुख खान और जूही चावला लीड रोल में थे. फिल्म का निर्देशन अजीज मिर्जा ने किया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी, यह जूही, शाहरुख और अजीज के लिए बड़ा झटका था.
यह भी पढ़ें- फराह खान बेटी अन्या-दीवा को लेकर हुईं चिंतित, आकांक्षा चौधरी को बताई सच्चाई, बोलीं- ‘उन्हें लगता है कि वे बदसूरत हैं'
गाने हुए थे हिट
फिल्म ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' चाहे फ्लॉप रही, लेकिन इसके गानों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया. इस फिल्म के कई गाने फेमस हैं. टाइटल सॉन्ग ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' को उदित नारायण ने गाया था. यह गाना बेहद पसंद किया गया. यह बेहद लोकप्रिय देशभक्ति और सांस्कृतिक गीत है. संगीत जतिन-ललित ने दिया है, और बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं. इस गाने में शाहरुख खान और जूही चावला मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. इस गाने में भारतीयों की सादगी, उनकी खूबियों, कमियों और देश के प्रति उनके सच्चे प्रेम को दिखाया गया है. गाने की लाइन"हम लोगों को समझ सको तो समझो दिलबर जानी" और "फिर भी दिल है हिंदुस्तानी" देशवासियों की पहचान और संस्कृति को दिखाती है. आज भी स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस जैसे अवसरों पर बहुत उत्साह से सुना जाता है.
यह भी पढ़ें- 42 साल पुराना गाना, अमिताभ- स्मिता की जबरदस्त केमेस्ट्री, खत में छिपा प्यार का एहसास, लता मंगेशकर मंगेशकर की आवाज में हुआ अमर
क्या है कहानी
शाहरुख खान ने फिल्म ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' में अजय बख्शी नाम के एक रिपोर्टर का रोल किया, जो लाइव रिपोर्टिंग करता है, वह अपने टीवी चैनल का स्टार है, साथ ही आम लोग भी उसके फैन हैं. वहीं जूही चावला ने भी रिया बनर्जी नाम की रिपोर्टर का रोल किया है, वह अजय बख्शी के कॉम्पिटिटर चैनल से जुड़ी हैं, वह भी अपने चैनल में स्टार रिपोर्टर है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं