Awarapan 2 Box Office Collection Day 2: इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. 2007 की कल्ट फिल्म आवारापन के इस सीक्वल ने 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होते ही पहले दिन भारत में 22 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. लाइव ट्रैकिंग के आंकड़ों के अनुसार, 15 अगस्त की छुट्टी का फायदा फिल्म को दूसरे दिन भी मिल रहा है और अब इसकी नजर 33.75 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के आंकड़े पर है.
फिल्म की कमाई पर खास नजर रखी जा रही है क्योंकि इसका मुकाबला सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' से है, जो 14 अगस्त को ही रिलीज हुई है. लंबे वीकेंड का फायदा दोनों फिल्मों को मिल सकता है, लेकिन अब तक आए रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो इमरान हाशमी की यह फ्रेंचाइजी बॉक्स ऑफिस की इस टक्कर में फिलहाल आगे निकल चुकी है. बताया जा रहा है कि आवारापन 2 ने बटवारा से लगभग चार गुना ज्यादा ओपनिंग हासिल की है.
दूसरे दिन 50 करोड़ पार कमाई
'आवारापन 2' के लिए फिलहाल सबसे बड़ा पड़ाव 30 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन का था. लेकि स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी इस गोल को हासिल करने में अहम भूमिका निभाई और फिल्म मे 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. रविवार और बाकी वीकेंड के लिए भी आने वाली फिल्मों को कड़ी टक्कर दे सकती है.
ये भी पढ़ें: आवारापन 2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, इमरान हाशमी की 5 फिल्मों ने भी की थी बंपर कमाई, एक ने बनाया रिकॉर्ड
पहले दिन की कमाई
फिल्म ने पहले दिन 9,033 शोज में 22 करोड़ रुपये नेट का कारोबार किया, जो इमरान हाशमी के करियर की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग बन गई है.
इसके साथ ही पहले दिन फिल्म की भारत में ग्रॉस कमाई 26.40 करोड़ रुपये रही. वहीं विदेशों में फिल्म ने 2.50 करोड़ रुपये ग्रॉस कमाए. इस तरह पहले दिन के अंत तक फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 28.90 करोड़ रुपये पहुंच गया.
दूसरे दिन की कमाई (अब तक जारी)
Sacnilk के अनुसार, 'आवारापन 2' ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी रखा. फिल्म ने दूसरे दिन 10,496 शोज में कुल 33.75 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 66.90 करोड़ रुपये और कुल नेट कलेक्शन 55.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
विदेशों में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. दूसरे दिन 'आवारापन 2' ने ओवरसीज मार्केट में 3.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की कुल ओवरसीज कमाई 6 करोड़ रुपये हो गई है.
भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 72.90 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है.
Day 1: 22.00 करोड़
Day 2: 66.90 करोड़
बता दें कि लंबे समय ते बाद इमरान हाशमी ने अपनी ही फिल्म के दूसरे पार्ट में काम किया और ये उनके करियर की पहले ही दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों मे शामिल हो गई है. लंबे समय के बाद बॉक्स ऑफिस पर इस तरह की दमदार वापसी ने फैंस को काफी खुश कर दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं