विज्ञापन
This Article is From May 29, 2024

टेलीविजन पर रिलीज होगी कभी खुशी कभी गम, जानें कब और कहां देखी जा सकेगी आम्रपाली दुबे की फिल्म

आम्रपाली दुबे की फिल्म कभी खुशी कभी गम अब टीवी पर रिलीज होने के लिए तैयार है. जानें कब और किस चैनल पर इस भोजपुरी फिल्म को देखा जा सकता है.

टेलीविजन पर रिलीज होगी कभी खुशी कभी गम, जानें कब और कहां देखी जा सकेगी आम्रपाली दुबे की फिल्म
भोजपुरी फिल्म कभी खुशी कभी गम इस होगी टीवी पर रिलीज
नई दिल्ली:

भोजपुरी फिल्मों का क्रेज इन दिनों लोगों में खूब देखने को मिल रहा है. हर कोई इन फिल्मों का दीवाना है. भोजपुरी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कलेक्शन करती हैं. आम्रपाली दुबे, प्रदीप पांडे और संचिता बनर्जी की फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' ने खूब धमाका धमाल था. अब ये फिल्म टीवी पर भी हंगामा करने के लिए तैयार है. 'कभी खुशी कभी गम' का वर्ल्ड प्रीमियर होने वाला है. इस भोजपुरी फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. कभी खुशी कभी गम का प्रीमियर रापचिक चैनल पर होने जा रहा है. इस फिल्म में फैमिली का कलैश दिखाया गया है.

आम्रपाली दुबे की कभी खुशी कभी गम का ट्रेलर

फिल्म का वीडियो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा गया है- क्या चिंटू पांडे अपने परिवार में हो रहे क्लेश को सुलझाएंगे, क्या उन्हें अपने परिवार का वारिस मिलेगा जीवन में है दो मौसम 'कभी खुशी कभी गम' वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर मै देखिए 31 मई शाम 7 बजे और 1 जून दोपहर 3 बजे सिर्फ रापचिक टीवी चैनल पर. फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर के बारे में जानकर फैंस बेहद खुश हो गए हैं. एक ने लिखा- सुपर एकदम मस्त है. वहीं दूसरे ने लिखा- ये फिल्म आम्रपाली दुबे के लिए देखिए. एक ने लिखा- आप किसी की एक्टिंग कीजिए लेकिन सबसे अच्छी आपकी एक्टिंग लगती है. एक ने लिखा- मूवी तो बहुत तगड़ी लग रही है. बता दें कभी खुशी कभी गम 3 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

फिल्म का ट्रेलर 15 अप्रैल को रिलीज हुआ था. इसके बाद से ही फिल्म को लेकर बज क्रिएट हो गया था. ट्रेलर देखने के बाद से ही लोग इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फिल्म का डायरेक्शन प्रेमांशु सिंह ने किया है और प्रोड्यूस निशांत उज्ज्वल हैं. फिल्म की खूब तारीफ भी हो रही है. लंबे समय तक ये फिल्म सिनेमाघरों पर टिकी रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kabhi Khushi Kabhi Gham, Kabhi Khushi Kabhi Gham TV Premiere, Kabhi Khushi Kabhi Gham Trailer, K3G Trailer, Amrapali Dubey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com