विज्ञापन
This Article is From Apr 13, 2018

तो क्या जस्टिन बीबर को मिल गई नई गर्लफ्रेंड! इस मॉडल के साथ चलाई साइकिल

सिंगर जस्टिन बीबर ने मॉडल बास्किन चैंपियन के साथ साइकिल चलाने का लुत्फ उठाया, जिन्हें उनकी नई प्रेमिका बताया जा रहा है.

तो क्या जस्टिन बीबर को मिल गई नई गर्लफ्रेंड! इस मॉडल के साथ चलाई साइकिल
सिंगर जस्टिन बीबर और मॉडल बास्किन चैंपियन
  • बीबर ने बास्किन संग चलाई साइकिल
  • नई गर्लफ्रेंड की उड़ी अफवाह
  • सोशल मीडिया पर कई फोटो वायरल
नई दिल्ली: सिंगर जस्टिन बीबर ने मॉडल बास्किन चैंपियन के साथ साइकिल चलाने का लुत्फ उठाया, जिन्हें उनकी नई प्रेमिका बताया जा रहा है. वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, बीबर ने गुरुवार सुबह बेवर्ली हिल्स में सोलसाइकिल क्लास में हिस्सा लिया. उन्होंने ग्रे स्वेटशर्ट पहली थी, स्वेटर हुडी के साथ गायक नेवी ब्लू बेसबॉल कैप में दिखे. इस गहन वर्कआउट सेशन में वह चटख लाल रंग की बास्केटबॉल शॉर्ट्स के साथ में नजर आए.

जस्टिन बीबर, जो 13 साल की उम्र में 'बेबी-बेबी' करते हुए यूट्यूब से बना था स्‍टार

वहीं 22 वर्षीया मॉडल बास्किन चैंपियन पाम प्रिंट की लेगिंग्स और पिंक स्लिपर्स में दिखीं. बता दें कि ग्रैमी अवॉर्ड पा चुका जस्टिन बीबर, पॉप संगीत के मामले में इतनी कम उम्र में इस बुलंदी पर पहुंचने वाला शायद पहला ही सितारा होगा.

लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि इस सितारे की शुरुआत सिर्फ एक यूट्यूब वीडियो से हुई थी जिसे उनकी मां ने ऐसे ही यूट्यूब पर अपलोड कर दिया था. 13 साल के जस्टिन बीबर का यह वीडियो उस समय इंटरनेट पर कुछ ऐसा छाया कि हर कोई इस गायक का दीवाना हो गया.

(इनपुट आईएएनएस से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Justin Bieber, Baskin Champion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com