विज्ञापन

जूली से रातोंरात स्टार बने थे लक्ष्मी-विक्रम, फिल्म ने जीते थे 4 फिल्मफेयर अवार्ड, 50 साल बाद एक्टर्स को देख खुशी से झूम उठे फैंस

जूली ने अपनी कहानी, शानदार म्यूजिक और दमदार किरदारों के दम पर युवाओं के दिलों में खास जगह बनाई थी. फिल्म के लीड स्टार्स रातोंरात सेंसेशन बन गए थे. हालांकि, आज इनमें से एक ही फिल्मी दुनिया में एक्टिव है, जबकि दूसरे ने अलग करियर चुन लिया था.

जूली से रातोंरात स्टार बने थे लक्ष्मी-विक्रम, फिल्म ने जीते थे 4 फिल्मफेयर अवार्ड, 50 साल बाद एक्टर्स को देख खुशी से झूम उठे फैंस
Julie actress Lakshmi and Vikram Makandar latest photo

70 के दशक में रिलीज हुई फिल्म जूली ने हिंदी सिनेमा में तहलका मचा दिया था. इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने अपनी बोल्ड कहानी, शानदार म्यूजिक और दमदार किरदारों के दम पर युवाओं के दिलों में खास छाप छोड़ी थी. उस दौरान देश इमरजेंसी के तनाव से गुजर रहा था, लेकिन इसके बावजूद सिनेमाघरों में जूली देखने वालों की भीड़ कम नहीं हुई. फिल्म की लीड एक्ट्रेस लक्ष्मी रातोंरात सेंसेशन बन गई थीं. फिल्म में लक्ष्मी ने ‘जूली' का किरदार निभाया था, जो उस समय के हिसाब से काफी बोल्ड और चैलेंजिंग माना गया. उनकी खूबसूरती और शानदार एक्टिंग ने दर्शकों को दीवाना बना दिया था. साउथ इंडियन फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस लक्ष्मी ने इसी फिल्म से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था और पहली ही फिल्म से बड़ी पहचान बना ली थी.

ये भी पढ़ें: ‘एयरटेल 4G गर्ल' बनकर रातोंरात वायरल हुई थी ये लड़की, फिल्मों में भी आजमाया हाथ, अब कहां गायब है?

आज भी एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं लक्ष्मी

‘जूली' की सफलता के बाद लक्ष्मी ने हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया. उन्होंने अपने लंबे करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और कई अवार्ड्स भी अपने नाम किए हैं. लक्ष्मी आज भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और साउथ इंडियन सिनेमा में लगातार काम कर रही हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

विक्रम मकांदर को नहीं मिली वैसी सफलता

फिल्म में शशि का किरदार निभाने वाले एक्टर विक्रम मकांदर भी उस दौर में काफी चर्चाओं में रहे थे. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और चार्म को दर्शकों ने पसंद किया, लेकिन ‘जूली' जैसी बड़ी सफलता के बावजूद वे बॉलीवुड में लंबी पारी नहीं खेल पाए. कई फिल्मों में नजर आने के बाद भी विक्रम मकांदर को वह स्टारडम नहीं मिल सका जिसकी उनसे उम्मीद की जा रही थी. धीरे-धीरे उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली और अपनी जिंदगी को नई दिशा देने का फैसला किया.

अब चलाते हैं प्रोडक्शन और इवेंट बिजनेस

एक्टिंग से दूर होने के बाद विक्रम मकांदर ने इवेंट प्लानिंग और फिल्म प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखा. विक्रम आज भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं. फिलहाल वे  ‘विक्रम प्रोडक्शन इंडिया' नाम का प्रोडक्शन हाउस चलाते हैं. इसके अलावा उनकी एक फिल्म ब्रांडिंग और मर्चेंडाइज कंपनी भी है. भले ही ‘जूली' के दोनों सितारों की राहें अलग हो गई हों, लेकिन 70 के दशक की यह फिल्म आज भी हिंदी सिनेमा की यादगार फिल्मों में गिनी जाती है. उनकी तस्वीरें देख आज भी फैंस रिएक्शन देते रहते हैं और अपनी एक्साइटमेंट जाहिर करते रहते हैं.

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
Senior News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Julie, Lakshmi, Vikram Makandar, Lakshmi Photo, Vikram Makandar Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com