विज्ञापन
This Article is From Jan 11, 2021

जॉनी लीवर की बेटी ने उतारी सोनम कपूर, कंगना रनौत की नकल, Video में वैक्सीन को लेकर यूं झगड़ती आईं नजर

जॉनी लीवर (Johnny Lever) की बेटी जैमी लीवर (Jamie Lever) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

जॉनी लीवर की बेटी ने उतारी सोनम कपूर, कंगना रनौत की नकल, Video में वैक्सीन को लेकर यूं झगड़ती आईं नजर
जॉनी लीवर (Johny Lever) की बेटी जैमी लीवर (Jamie Lever) का वीडियो हुआ वायरल
  • जॉनी लीवर की बेटी का वीडियो हुआ वायरल
  • उतारी सोनम कपूर, फराह खान, करीना कपूर और कंगना रनौत की नकल
  • वीडियो ने यूट्यूब पर मचा दी धूम
नई दिल्ली:

मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर (Johnny Lever) की बेटी जैमी लीवर भी अपने पापा की राह पर हैं. जैमी लीवर अपनी कॉमेडी डाइमिंग और मिमिक्री से हर किसी को हैरान कर देती हैं. हाल ही में जैमी लीवर का एक नया वीडियो यूट्यूब पर छाया हुआ है. इस वीडियो में जैमी लीवर (Jamie Lever) कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज की एक साथ मिमिक्री करती नजर आ रही हैं. वीडियो में जैमी कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) को लेकर बात कर रही हैं. इस वीडियो में वह सोनम कपूर (Sonam Kapoor), करीना कपूर (Kareena Kapoor), फराह खान (Farah Khan), आशा भोसले और कंगना रनौत की एक्टिंग करती नजर आ रही हैं. 

वीडियो में जैमी लीवर (Jamie Lever) सोनम (Sonam Kapoor) की नकल उतारते हुए 'एके वर्सेज एके' की बात कर रही हैं. साथ ही करीना कपूर की नकल करते हुए फोटोग्राफर्स की बात कर रही हैं. जैमी लीवर (Jamie Lever Video) इस वीडियो में सभी की काफी जबरदस्त नकल उतार रही हैं. एक्ट्रेस के इस  वीडियो को अब तक साढ़े चार लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. 


इस वीडियो में जैमी लीवर (Jamie Lever) कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की नकल उतारते हुए नेपोटिज्म और ट्विटर पर उनके ट्वीट को लेकर बाते कर रही हैं. जैमी का यह मजेदार वीडियो फैन्स को काफी पसंद आ रहा है. बता दें, जैमी कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. जैमी ने 'हाउसफुल 4' और 'किस किस को प्यार करूं' जैसी फिल्मों से काफी सुर्खियां बटोरी थीं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jamie Lever, Jamie Lever Youtube, Jamie Lever Mimicry Video, Jamie Lever Video, Johny Lever Daughter, Sonam Kapoor, Kareena Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com