ये कहावत तो आपने सुनी होगी कि डॉक्टर का बच्चा डॉक्टर, इंजीनियर का बच्चा इंजीनियर बनता हैं. इसी तरह से कॉमेडियन के बच्चे भी कॉमेडियन बनते हैं, इस कहावत को पूरा किया हैं जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर ने, जो अपने पापा की तरह ही बेहतरीन कॉमेडी करती हैं. सोशल मीडिया पर उनके मिमिक्री वाले वीडियो खूब वायरल होते हैं, लेकिन आज हम जेमी लीवर का कॉमेडी वीडियो नहीं बल्कि 90s के दौर का एक ऐसा वीडियो आपको दिखाने जा रहे हैं, जब पापा को बेस्ट कॉमेडी एक्टर का अवार्ड मिला तो जॉनी लीवर नहीं बल्कि जेमी लीवर अवार्ड लेने पहुंच गईं.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
जब जॉनी लीवर का अवार्ड लेने मंच पर पहुंची जेमी
इंस्टाग्राम पर star_memorise नाम से बने पेज पर 90s के दौर के आईफा अवार्ड का एक वीडियो शेयर किया गया है. इस वीडियो में रानी मुखर्जी मंच पर मौजूद हैं और उनके साथ एक और महिला हैं, जो बेस्ट कॉमेडी एक्टर फॉर दीवाना मस्ताना मूवी के लिए जॉनी लीवर को मंच पर बुलाती हैं, लेकिन जॉनी लीवर की जगह उनकी बेटी ये अवार्ड लेने आ जाती हैं. इस वीडियो में जेमी लीवर बहुत ही क्यूट लग रही हैं, उन्होंने लाइट ब्राउन कलर का लहंगा पहना हैं. जैसे ही वो मंच पर पहुंचती हैं, रानी मुखर्जी उन्हें दुलार करती हैं, फिर वो अपने पापा का अवार्ड लेकर मंच से वापस उतर जाती हैं.
पापा के नक्शे कदम पर चल रहीं जेमी लीवर
90s के दौर से लेकर आज तक जॉनी लीवर की कॉमेडी का तोड़ नहीं मिला हैं, ठीक उसी तरह से उनकी बेटी जेमी लीवर भी एक एक्ट्रेस और हास्य कलाकार हैं, जो हिंदी फिल्मों और टेलीविजन में काम करती हैं. वह कपिल शर्मा के शो में भी नजर आ चुकी हैं, इसके अलावा हाउसफुल 4, भूत पुलिस, क्रैक, किस-किसको प्यार करूं, पॉपकॉर्न जैसी कई फिल्मों में वह नजर आ चुकी हैं. हालांकि, जेमी लीवर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और फराह खान से लेकर करीना कपूर और राखी सावंत जैसी एक्ट्रेसेस की एक्टिंग बखूबी करती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं