कॉमेडी की दुनिया में किसी को भी नहीं बक्शा जाता फिर चाहे वो कोई नेता हो या फिर कोई सुपरस्टार. हर किसी की जमकर खिंचाई होती है और ये सब कुछ उसी शख्स के सामने हो रहा होता है. ऐसे में हंसने के अलावा उनके पास कोई चारा नहीं होता है. ऐसा ही कुछ बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के साथ भी हुआ था जब मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर ने उन पर चुटकी ली और इस दौरान सलमान खूब हंसते हुए नजर आए. हालांकि सलमान के सामने उनका मजाक उड़ाना हर किसी के बस की बात नहीं है. ऐसे में जॉनी ने आखिर में उनसे माफी भी मांग ली.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
स्टेज पर थे जॉनी लीवर
दरअसल ये कई साल पुराना वीडियो है जो अक्सर सोशल मीडिया के समंदर में गोते लगाते हुए वायरल होता रहता है. वीडियो किसी इवेंट का है जिसमें सलमान खान भी शामिल थे. हालांकि सलमान खान स्टेज पर नहीं बल्कि नीचे गेस्ट के तौर पर बैठे नजर आ रहे हैं. वहीं जॉनी लीवर ने स्टेज संभाल रखा है और वो लोगों को हंसाने का काम कर रहे हैं.
सलमान खान की ली चुटकी
इसी दौरान अचानक जॉनी लीवर सलमान खान की मिमिक्री करने लगे. साथ ही सलमान जैसी एक्टिंग भी करने लगे इसके बाद उन्होंने सलमान खान के स्टाइल में एक लाइन कही और उनके गाड़ी चढ़ाने वाले मामले को लेकर भी उनकी टांग खींची. जब ये एक्ट खत्म हो गया तो जॉनी लीवर ने अपने ही स्टाइल में भाईजान से हाथ जोड़कर माफी भी मांग ली.
खुद भी इंजॉय करते रहे भाईजान
हालांकि सलमान खान के एक्सप्रेशन इस दौरान बिल्कुल भी नहीं बदले और ऐसा लग रहा था कि वो एक्ट को खुद भी काफी एन्जॉय कर रहे थे. जॉनी लीवर जब उनकी मिमिक्री और एक्टिंग कर रहे थे तब सलमान को काफी हंसी आ रही थी और जब उन्होंने हाथ जोड़कर ये एक्ट खत्म किया तो सलमान खान इस पर भी हंसने लगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं