विज्ञापन
This Article is From Jul 13, 2019

जॉन सीना ने शेयर किया शिल्पा शेट्टी का मीम, Photo देख एक्ट्रेस ने दे डाला यह जवाब

WWE स्टार जॉन सीना (John Cena) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का मीम शेयर किया है.

Also Read in
जॉन सीना ने शेयर किया शिल्पा शेट्टी का मीम, Photo देख एक्ट्रेस ने दे डाला यह जवाब
जॉन सीना (John Cena) ने शेयर किया शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का मीम
  • जॉन सीना ने शेयर किया शिल्पा शेट्टी का मीम
  • फोटो देख शिल्पा शेट्टी ने दिया चौंकाने वाला रिएक्शन
  • शिल्पा शेट्टी की फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का एक मीम सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस मीम को WWE स्टार जॉन सीना (John Cena) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. इतना ही नहीं, मीम पर खुद शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का रिएक्शन भी काफी जबरदस्त रहा. दरअसल, इस मीम में WWE स्टार जॉन सीना  (John Cena) ने शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के चेहरे को अमेरिकी पहलवान स्टीवन एंडरसन की एक मोर्फेड फोटो पर लगाते हुए इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है. मीम तैयार करते हुए जॉनसीना ने फोटो पर लिखा 'स्टोन कोल्ड शिल्पा शेट्टी कुंद्रा.' हालांकि, जॉन सीना  (John Cena) के इंस्टाग्राम से शेयर हुई फोटो में शिल्पा शेट्टी को पहचानना थोड़ा मुश्किल हो सकता है.

नोरा फतेही ने 'साकी-साकी' गाने पर यूं लगाए ठुमके, Video ने मचाई धूम

इन सबमें खास बात यह है कि शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने भी मीम को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया. इस मीम को अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर पोस्ट करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा 'कूल, यह काफी मजेदार है. ' शिल्पा शेट्टी की फोटो देखकर खुद बॉलीवुड कलाकार मनीष पॉल भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और उन्होंने इस फोटो पर अपना रिएक्शन दिया.

'नच बलिए 9' ने टेलीविजन की दुनिया में रचा इतिहास, शो की हुई अब तक की सबसे बड़ी लॉन्चिंग, देखें Video

बता दें कि शिल्पा शेट्टी के मीम से पहले जॉन सीना ने उनके बेटे वियान राज कुंद्रा के लिए भी अपना एक मैसेज शेयर किया था. दरअसल, WWE स्टार जॉनसीना वियान की नॉलेज से काफी कुश हो गए थे और WWE व अपने लिए वियान का प्यार देखकर काफी प्रभावित हुए थे. 

बारिश के मौसम का मजा लेने दोस्तों संग पार्क पहुंची ये एक्ट्रेस, लोग खींचने लगे फोटो- देखें Video

वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) बतौर जज सोनी टीवी पर आने वाले डांस शो 'सुपर डांसर चैप्टर 3' में दिखाई दी थीं. इस शो में शिल्पा शेट्टी के साथ कोरियोग्राफर गीता कपूर और फिल्ममेकर अनुराग बासू दिखाई दिए थे. हालांकि शो खत्म हो चुका है. इन सबके अलावा शिल्पा शेट्टी ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से भी सबका दिल जीता है. 

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shilpa Shetty, Shilpa Shetty John Cena, John Cena, John Cena Viaan Raj Kundra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com